- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नाबालिग संग अपहरण और दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग संग अपहरण और दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Ktni,MP
कटनी पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कोर्ट नें पेशी के बाद उनको जेल भेज दिया गया है।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में घर से सब्जी लेने निकली युवती का अज्ञात तत्वों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। मामले पर बरही पुलिस में हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी लगते ही टीआई शैलेंद्र यादव ने नाबालिग युवती के लापता होने की FIR दर्ज करते ही घटना से एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सहित पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को अवगत कराया था। उसके बाद एसपी के निर्देशन पर टीम गठित कर दस्तयाब के आदेश दिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग युवती घर से सब्जी लेने का बोलकर निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई थी।एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि नाबालिग के गायब होते ही परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर शंका जाहिर की गई थी। उनको हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई तो पता चला युवती कैमोर के ग्राम हरैया में रहने का पता चला और महिला पुलिस के साथ पहुंची बरही पुलिस ने युवती को दस्तयाब करते बयान लेने पर युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी।
पूरे मामले पर बरही पुलिस ने युवती के बताए अनुसार अपराह्न दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी संतोष चौधरी को रीवा से गिरफ्तार किया। वहीं, कटनी के छिदहाई पिपरिया से सत्यम कोल और 20 वर्षीय सुषमा कोल को पकड़ते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए