संसद में आलोक शर्मा ने पूछा सवाल, भोपाल में कब होगी राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना

JAGRAN DESK

लोकसभा के शून्यकाल में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सवाल पूछा. सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल की शान राजा भोज शोध संस्थान पर जवाब मांगा.

लोकसभा के शून्यकाल में सोमवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने राजा भोज शोध संस्थान को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय संस्कृति मंत्री से इस संबंध में जानकारी चाही है. आलोक शर्मा ने बताया कि "भोपाल का इतिहास पाषाण युग (लगभग 30,000 ईसा पूर्व) से प्रमाणित है, जिसका प्रमाण क्षेत्र में पाए गए पाषाण कालीन भित्ति चित्र हैं. इसलिए भोपाल में जल्द राजाभोज शोध संस्थान की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे लोग उनके पराक्रम और भोपाल के इतिहास के बारे में जान सके."

सांसद शर्मा ने शून्यकाल में पूछा सवाल

सांसद आलोक शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि "क्या संस्कृति मंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि केंद्रीय संस्कृति निधि के तहत भोपाल में राजा भोज के नाम पर शोध संस्थन बनाने का विचार है. यदि हां तो उससे संबंधित ब्यौरा क्या है. यदि नहीं तो राजा भोज के नाम पर कब तक भोपाल में शोध संस्थान स्थापित किया जाएगा. शर्मा ने कहा कि भोपाल का 1 हजार साल पुराना गौरवशाली इतिहास है.

भोपाल की गौरवशाली संस्कृति है. हमारा भोपाल राजा भोज, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, प्रतिहार वंशो, रानी कमलापति और गोंड राजाओं का भोपाल है. भोपाल की वास्तविक विरासत को विश्व पटल पर लाने के लिए सरकार की कोई कार्य योजना है. बताने की कृृपा करें."

राजा भोज नगरीय विकास का अद्वितीय उदाहरण

बता दें कि राजा भोज ने 1010 ईस्वी में 250 वर्ग मील के भोजताल और भीमकुंड का निर्माण किया. यह केवल जल प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन का अद्भुत उदाहरण नहीं था, बल्कि उनकी अद्वितीय नगर योजना का भी हिस्सा था. राजा भोज ने समरांगण सूत्रधार जैसे ग्रंथों के माध्यम से स्थापत्य, नगर नियोजन और जल संरक्षण के उत्कृष्ट सिद्धांतों को लागू किया. उनकी नगर योजना में जलाशयों, किलों और आवासीय क्षेत्रों का ऐसा संतुलन था, जो पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षा की दृष्टि से अद्वितीय था. यह योजना आज भी टिकाऊ विकास और शहरी नियोजन के लिए एक प्रेरणा है.

राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना की आवश्यकता

इस संस्थान के माध्यम से न केवल उनके कार्यों पर शोध होगा, बल्कि भोपाल और भोजपाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जा सकेगा. जलवायु परिवर्तन के इस दौर में यह शोध टिकाऊ विकास और जल प्रबंधन के लिए नए समाधान प्रदान करेगा. क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने बताया कि "हमारी मांग है कि सरकार इस संस्थान की स्थापना के लिए तत्काल कदम उठाए, ताकि भोपाल के पाषाण काल (30,000 ईसा पूर्व) से लेकर राजा भोज के युग और वर्तमान तक की गौरवशाली धरोहर को संरक्षित किया जा सके और इसे वैश्विक पहचान मिले.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

संसद में आलोक शर्मा ने पूछा सवाल, भोपाल में कब होगी राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना

JAGRAN DESK

लोकसभा के शून्यकाल में सोमवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने राजा भोज शोध संस्थान को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय संस्कृति मंत्री से इस संबंध में जानकारी चाही है. आलोक शर्मा ने बताया कि "भोपाल का इतिहास पाषाण युग (लगभग 30,000 ईसा पूर्व) से प्रमाणित है, जिसका प्रमाण क्षेत्र में पाए गए पाषाण कालीन भित्ति चित्र हैं. इसलिए भोपाल में जल्द राजाभोज शोध संस्थान की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे लोग उनके पराक्रम और भोपाल के इतिहास के बारे में जान सके."

सांसद शर्मा ने शून्यकाल में पूछा सवाल

सांसद आलोक शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि "क्या संस्कृति मंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि केंद्रीय संस्कृति निधि के तहत भोपाल में राजा भोज के नाम पर शोध संस्थन बनाने का विचार है. यदि हां तो उससे संबंधित ब्यौरा क्या है. यदि नहीं तो राजा भोज के नाम पर कब तक भोपाल में शोध संस्थान स्थापित किया जाएगा. शर्मा ने कहा कि भोपाल का 1 हजार साल पुराना गौरवशाली इतिहास है.

भोपाल की गौरवशाली संस्कृति है. हमारा भोपाल राजा भोज, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, प्रतिहार वंशो, रानी कमलापति और गोंड राजाओं का भोपाल है. भोपाल की वास्तविक विरासत को विश्व पटल पर लाने के लिए सरकार की कोई कार्य योजना है. बताने की कृृपा करें."

राजा भोज नगरीय विकास का अद्वितीय उदाहरण

बता दें कि राजा भोज ने 1010 ईस्वी में 250 वर्ग मील के भोजताल और भीमकुंड का निर्माण किया. यह केवल जल प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन का अद्भुत उदाहरण नहीं था, बल्कि उनकी अद्वितीय नगर योजना का भी हिस्सा था. राजा भोज ने समरांगण सूत्रधार जैसे ग्रंथों के माध्यम से स्थापत्य, नगर नियोजन और जल संरक्षण के उत्कृष्ट सिद्धांतों को लागू किया. उनकी नगर योजना में जलाशयों, किलों और आवासीय क्षेत्रों का ऐसा संतुलन था, जो पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षा की दृष्टि से अद्वितीय था. यह योजना आज भी टिकाऊ विकास और शहरी नियोजन के लिए एक प्रेरणा है.

राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना की आवश्यकता

इस संस्थान के माध्यम से न केवल उनके कार्यों पर शोध होगा, बल्कि भोपाल और भोजपाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जा सकेगा. जलवायु परिवर्तन के इस दौर में यह शोध टिकाऊ विकास और जल प्रबंधन के लिए नए समाधान प्रदान करेगा. क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने बताया कि "हमारी मांग है कि सरकार इस संस्थान की स्थापना के लिए तत्काल कदम उठाए, ताकि भोपाल के पाषाण काल (30,000 ईसा पूर्व) से लेकर राजा भोज के युग और वर्तमान तक की गौरवशाली धरोहर को संरक्षित किया जा सके और इसे वैश्विक पहचान मिले.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alok-sharma-asked-the-question-in-parliament-when-will-raja/article-5681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.