- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आमरन अनशन समाप्त, दो दिन से जारी प्रदर्शन से पीथमपुर को मिली राहत! खुले बाजार, हालात सामान्य
आमरन अनशन समाप्त, दो दिन से जारी प्रदर्शन से पीथमपुर को मिली राहत! खुले बाजार, हालात सामान्य
Pithampur, MP
भोपाल से यूनियन कार्बाइट के 12 कंटेनरों का पीथमपुर आने के बाद पिछले दो दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन जारी था. अब इसको नष्ट करने के मामले पर सरकार के रोक के बाद हालात सामान्य हो गए हैं.
मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड एक बार फिर चर्चा में है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल गैस कांड की जनक, यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 337 मेट्रिक टन जहरीले कचरे का निपटान पीथमपुर की रामकी कंपनी में किया जाना है, जिसका लगातार विरोध पीथमपुर में देखा जा रहा था. शुक्रवार को पत्थरबाजी और धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार को शहर में जनजीवन सामान्य नजर आया. सुबह से ही मजदूर वर्ग काम के लिए फैक्ट्री पहुंचे. साथ ही, यातायात भी सामान्य दिनों की तरह चलता नजर आया.

सामान्य नजर आया पीथमपुर
कार्यकर्ताओं ने की आमजन से शांति की अपील
पीथमपुर कचरा जलाने के विरोध में 36 घंटे तक आमरण अनशन पर बैठे संदीप रघुवंशी ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के आश्वाशन के बाद देर रात सोश्यल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना अनशन खत्म करने की घोषणा की. वीडियो में रघुवंशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को परेशान न करें. कलेक्टर और प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि हमारी बात सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे.
आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवकों का इंदौर में चल रहा इलाज
पीथमपुर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन के दौरान खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी का इंदौर में इलाज जारी है. दोनों युवकों की हालत सामान्य है. दोनों घायल युवकों से शुक्रवार की देर शाम धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मिलने के लिए पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों को दोनों के बेहतर इलाज की बात कही. उन्होंने कहा कि आगामी 6 जनवरी को सुनवाई के बाद नई रणनीति बनाएंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए