अजब प्रेम की गजब कहानी, युवती ने 2 प्रेमियों से रचाई कोर्ट मैरिज, थाने में आया ट्विस्ट

Balaghat, MP

बालाघाट जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने मिली. पुलिस स्टेशन में एक युवती के लिए पतियों में लड़ाई होने लगी.

जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र स्थित प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अजब मामला सामने आया है. एक युवती ने दो महीने के भीतर 2 प्रेमी युवकों के साथ अलग-अलग तारीख में कोर्ट मैरिज कर ली. मामला इसलिए सुर्खियों में आया जब पहले प्रेमी ने युवती यानि की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने जब युवती को तलाशा तो एक और मामले का पता चला. उस युवती ने एक और अन्य युवक के साथ भी कोर्ट मैरिज करने की है.

युवती ने प्रेमी से की कोर्ट मैरिज

जानकारी के मुताबिक युवक मोहित (बदला हुआ नाम) ने बताया कि "वह खैरलांजी क्षेत्र के लड़सड़ा निवासी है. उसी क्षेत्र की रहने वाली ज्योति (परिवर्तित नाम) से उसका 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते रोहित व ज्योति दोनों ने 25 अक्टूबर 2024 को कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद लगभग 2 महीने तक दोनों साथ में रहे. सप्ताह भर पहले मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर प्रेमिका यानि की पत्नी ज्योति अपने मायके चली गई. इस दौरान वह अचानक लापता हो गई. जिस पर पति रोहित उपवंशी और पत्नी के मायके पक्ष ने उसके नहीं मिलने पर खैरलांजी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

युवती ने बिना बताए दूसरे प्रेमी से की कोर्ट मैरिज

मामले में तब नया मोड़ आ गया. जब पुलिस ने गुमशुदा ज्योति का पता लगाया. पुलिस को पता चला कि ज्योति अपने दूसरे प्रेमी रवि (बदला हुआ नाम) के साथ रह रही थी. ज्योति और प्रेमी राहुल बुरडे ने भी 4 दिन पहले वारासिवनी में कोर्ट मैरिज करने की जानकारी पुलिस को दी. मामला पुलिस में पहुंचने के चलते दोनों पक्ष को थाना बुलाया गया. जहां पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा. दोनों प्रेमियों ने ज्योति पर का पति होने की बात कही. पुलिस ने भी दोनों से कोर्ट मैरिज के प्रमाण तलब किया. अंत में ज्योति से उसकी मर्जी पूछी गई. जिसमें ज्योति ने स्पष्ट किया कि वह अपने नए पति राहुल बुरडे के साथ रहेगी. जबकि पहले प्रेमी व पति को तलाक देगी. इस तरह 2 महीने में ही युवती ज्योति ने अपने 8 साल से जुड़े पूर्व प्रेमी रोहित उपवंशी को छोड़ते हुए, दूसरे के साथ रहने का फैसला किया.

दूसरे प्रेमी के साथ रहना चाहती है युवती

हालांकि पहले पति रोहित ने पत्नी ज्योति को अपने साथ रखने का दावा किया. बिना तलाक के दूसरे से विवाह करने पर आपत्ति जतायी. वहीं ज्योति का कहना था कि वह अपने दूसरे प्रेमी जो अब पति है, उसके साथ रहेगी. उसने अपने पहले पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया.

मामले में थाना प्रभारी रामसिंह पटेल ने कहा कि "थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें जांच में पाया गया कि युवती ने अपने पहले प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की, लेकिन इसी बीच उसने दूसरे प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. वह बालिग है, इसलिए जिसके साथ रहना चाहती है. वह रह सकती है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अजब प्रेम की गजब कहानी, युवती ने 2 प्रेमियों से रचाई कोर्ट मैरिज, थाने में आया ट्विस्ट

Balaghat, MP

जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र स्थित प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अजब मामला सामने आया है. एक युवती ने दो महीने के भीतर 2 प्रेमी युवकों के साथ अलग-अलग तारीख में कोर्ट मैरिज कर ली. मामला इसलिए सुर्खियों में आया जब पहले प्रेमी ने युवती यानि की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने जब युवती को तलाशा तो एक और मामले का पता चला. उस युवती ने एक और अन्य युवक के साथ भी कोर्ट मैरिज करने की है.

युवती ने प्रेमी से की कोर्ट मैरिज

जानकारी के मुताबिक युवक मोहित (बदला हुआ नाम) ने बताया कि "वह खैरलांजी क्षेत्र के लड़सड़ा निवासी है. उसी क्षेत्र की रहने वाली ज्योति (परिवर्तित नाम) से उसका 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते रोहित व ज्योति दोनों ने 25 अक्टूबर 2024 को कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद लगभग 2 महीने तक दोनों साथ में रहे. सप्ताह भर पहले मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर प्रेमिका यानि की पत्नी ज्योति अपने मायके चली गई. इस दौरान वह अचानक लापता हो गई. जिस पर पति रोहित उपवंशी और पत्नी के मायके पक्ष ने उसके नहीं मिलने पर खैरलांजी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

युवती ने बिना बताए दूसरे प्रेमी से की कोर्ट मैरिज

मामले में तब नया मोड़ आ गया. जब पुलिस ने गुमशुदा ज्योति का पता लगाया. पुलिस को पता चला कि ज्योति अपने दूसरे प्रेमी रवि (बदला हुआ नाम) के साथ रह रही थी. ज्योति और प्रेमी राहुल बुरडे ने भी 4 दिन पहले वारासिवनी में कोर्ट मैरिज करने की जानकारी पुलिस को दी. मामला पुलिस में पहुंचने के चलते दोनों पक्ष को थाना बुलाया गया. जहां पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा. दोनों प्रेमियों ने ज्योति पर का पति होने की बात कही. पुलिस ने भी दोनों से कोर्ट मैरिज के प्रमाण तलब किया. अंत में ज्योति से उसकी मर्जी पूछी गई. जिसमें ज्योति ने स्पष्ट किया कि वह अपने नए पति राहुल बुरडे के साथ रहेगी. जबकि पहले प्रेमी व पति को तलाक देगी. इस तरह 2 महीने में ही युवती ज्योति ने अपने 8 साल से जुड़े पूर्व प्रेमी रोहित उपवंशी को छोड़ते हुए, दूसरे के साथ रहने का फैसला किया.

दूसरे प्रेमी के साथ रहना चाहती है युवती

हालांकि पहले पति रोहित ने पत्नी ज्योति को अपने साथ रखने का दावा किया. बिना तलाक के दूसरे से विवाह करने पर आपत्ति जतायी. वहीं ज्योति का कहना था कि वह अपने दूसरे प्रेमी जो अब पति है, उसके साथ रहेगी. उसने अपने पहले पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया.

मामले में थाना प्रभारी रामसिंह पटेल ने कहा कि "थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें जांच में पाया गया कि युवती ने अपने पहले प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की, लेकिन इसी बीच उसने दूसरे प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. वह बालिग है, इसलिए जिसके साथ रहना चाहती है. वह रह सकती है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/amazing-story-of-strange-love-a-girl-arranged-a-court/article-4569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.