पचमढ़ी में बीजेपी नेताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

Narmadapuram, MP

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 14 जून से शुरू होने जा रहा है। 16 जून तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और जनसंपर्क कौशल पर केंद्रित यह शिविर भाजपा की भावी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी नीति, संगठन शैली और डिजिटल युग में संवाद जैसे विषयों पर होगा मंथन

ग्लेन व्यू होटल परिसर में विशेष डोम लगाकर आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यशैली, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार कौशल, मीडिया प्रबंधन और मोबाइल उपयोग जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी भाजपा विधायक, लोकसभा व राज्यसभा सांसद और मंत्रिगण शामिल होंगे।

वरिष्ठ नेताओं का आगमन कार्यक्रम

  • अमित शाह 14 जून को दोपहर 2:45 बजे हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी पहुंचेंगे और 3:00 से 4:00 बजे तक उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे।

  • राजनाथ सिंह 16 जून को दोपहर 12:10 बजे पचमढ़ी आएंगे और 12:30 से 2:00 बजे तक विधायकों-सांसदों से चर्चा के बाद वापस रवाना होंगे।

  • राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन शुक्रवार रात 9:30 बजे पचमढ़ी पहुंचकर ग्लेन व्यू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

उच्चस्तरीय राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। CRPF, इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर रणनीति बनाई। कार्यक्रम स्थल और पचमढ़ी शहर में लगभग 2000 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस और CRPF द्वारा रिहर्सल भी किया गया।

पार्टी का आंतरिक सशक्तिकरण लक्ष्य

यह शिविर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और संगठनात्मक दृष्टिकोण को और सशक्त करने की रणनीतिक पहल है। प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से पार्टी भविष्य के चुनावी और जनहित के अभियानों को अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पचमढ़ी में बीजेपी नेताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

Narmadapuram, MP

पार्टी नीति, संगठन शैली और डिजिटल युग में संवाद जैसे विषयों पर होगा मंथन

ग्लेन व्यू होटल परिसर में विशेष डोम लगाकर आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यशैली, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार कौशल, मीडिया प्रबंधन और मोबाइल उपयोग जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी भाजपा विधायक, लोकसभा व राज्यसभा सांसद और मंत्रिगण शामिल होंगे।

वरिष्ठ नेताओं का आगमन कार्यक्रम

  • अमित शाह 14 जून को दोपहर 2:45 बजे हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी पहुंचेंगे और 3:00 से 4:00 बजे तक उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे।

  • राजनाथ सिंह 16 जून को दोपहर 12:10 बजे पचमढ़ी आएंगे और 12:30 से 2:00 बजे तक विधायकों-सांसदों से चर्चा के बाद वापस रवाना होंगे।

  • राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन शुक्रवार रात 9:30 बजे पचमढ़ी पहुंचकर ग्लेन व्यू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

उच्चस्तरीय राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। CRPF, इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर रणनीति बनाई। कार्यक्रम स्थल और पचमढ़ी शहर में लगभग 2000 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस और CRPF द्वारा रिहर्सल भी किया गया।

पार्टी का आंतरिक सशक्तिकरण लक्ष्य

यह शिविर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और संगठनात्मक दृष्टिकोण को और सशक्त करने की रणनीतिक पहल है। प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से पार्टी भविष्य के चुनावी और जनहित के अभियानों को अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/amit-shah-will-launch-a-three-day-training-camp-of/article-24189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.