- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अमित शाह की सख्ती, चुनिंदा नेताओं संग की बंद कमरे में चर्चा
भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अमित शाह की सख्ती, चुनिंदा नेताओं संग की बंद कमरे में चर्चा
Narmadapuram, MP
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में अपने बहुप्रतीक्षित प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सांसदों एवं विधायकों को पार्टी अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया।
बंद कमरे में हुई गोपनीय चर्चा
अपने संबोधन के बाद अमित शाह ने चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में विशेष बैठक की, जिसमें आगामी संगठनात्मक रणनीतियों और व्यवहारिक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। यह बैठक लगभग एक घंटे चली, जिसके तुरंत बाद शाह भोपाल के लिए रवाना हो गए।
मंत्री ने मंत्रियों को दी नसीहत
शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने अन्य मंत्रियों को बयानबाज़ी में संयम बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पदों पर आसीन नेताओं को शब्दों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और यदि कोई गलती हो जाए तो उसे दोहराने से बचना चाहिए।
विवादित मंत्री विजय शाह मीडिया से दूर
हाल ही में अपने बयान को लेकर विवादों में आए मंत्री विजय शाह भी लंबे समय बाद भाजपा के किसी कार्यक्रम में दिखाई दिए। हालांकि, उन्होंने मीडिया से पूरी दूरी बनाए रखी, जिससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए