- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में पूल पार्टी के दौरान युवक की दर्दनाक मौत: पानी नाक-मुंह में भरने से हुआ हादसा
ग्वालियर में पूल पार्टी के दौरान युवक की दर्दनाक मौत: पानी नाक-मुंह में भरने से हुआ हादसा
Gwalior, MP
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित अकबरपुर गांव में एक स्विमिंग पूल पार्टी के दौरान 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लधेडी निवासी सतीश पुत्र संतोष खटीक के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ बृजेश लोधी के निजी पूल में नहाने गया था।
हादसा उस समय हुआ जब सतीश गोता लगा रहा था। बताया गया कि इसी दौरान पानी उसके नाक और मुंह में भर गया, जिससे वह बेहोश हो गया। दोस्तों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
बचाया नहीं जा सका युवक
सतीश को पहले हजीरा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जयारोग्य अस्पताल रेफर किया। जयारोग्य पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से उसके परिवार और दोस्तों में मातम पसरा हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि जिस पूल में यह हादसा हुआ, वह कानूनी रूप से संचालित था या नहीं। पूल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की भी जांच की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए