- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन रोड पर शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शव चेन्नई भेजने की तैयारी
उज्जैन रोड पर शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शव चेन्नई भेजने की तैयारी
Ujjain, MP
उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूल शिक्षिका की जान चली गई। सुबह 7:30 बजे अपने स्कूल जा रही राजाकुमारी तिराविया को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
स्कूल जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, राजाकुमारी तिराविया, मलार क्षेत्र से दोपहिया वाहन पर सवार होकर कॉन्वेंट स्कूल जा रही थीं। अमर होटल और उज्जैन रोड ब्रिज के बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और वह सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले देवास के जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
चेन्नई की रहने वाली थीं शिक्षिका
मृतका मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई की रहने वाली थीं। उनके पति जेबराज कुमार देवास स्थित बीएनपी (बैंक नोट प्रेस) में कर्मचारी हैं। राजाकुमारी के दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजन अब उनका शव हवाई मार्ग से चेन्नई भेजने की तैयारी कर रहे हैं, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
हादसे के बाद बीएनपी स्टाफ, स्कूल के शिक्षक और परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए