नोटों से सजा मां लक्ष्मी का प्राचीन मंदिर, 25 हजार भक्तों ने चढ़ाया 4000 लीटर दूध

Ujjain, MP

उज्जैन में स्थित गजलक्ष्मी मंदिर को 55 लाख रुपये की नोटों से सजाया गया है. दीपावली पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है.

नईपेठ इलाके में स्थित प्राचीन मां गजलक्ष्मी मंदिर दीपावली के अवसर पर भक्तों को आकर्षित कर रहा है. सफेद हाथी पर विराजमान देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के दर्शन को लेकर दीपावली पर भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. भक्तों की यह भीड़ धनतेरस से पहले ही शुरू हो जाती है और भाई दूज तक चलती है. इस साल धनतेरस से अभी तक 25 हजार श्रद्धालु यहां दर्शन का लाभ ले चुके हैं. दीपावली के खास मौके पर 55 लाख रुपये की नोटों से मंदिर को सजाया गया है.

55 लाख रुपये की नोटों से सजा मंदिर

गजलक्ष्मी मंदिर के पुजारी सागर शर्मा ने बताया कि, "गजलक्ष्मी मंदिर लगभग दो हजार साल पुराना है. दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों पर माता की विशेष कृपा बरसती है. स्कंद पुराण में भी वर्णित इस मंदिर का महत्व भक्तों के लिए बहुत गहरा है. गजलक्ष्मी को राजा विक्रमादित्य की राजलक्ष्मी के रूप में भी जाना जाता था. वे स्वयं देवी की आराधना करते थे. अभी तक पिछले 5 दिनों में यहां पर 25 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और 4 हजार लीटर दूध चढ़ाया जा चुका है."

माता को चढ़ाया जाएगा 56 भोग प्रसाद

इस साल दीपावली पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया. जिसमें देवी का 2100 लीटर दूध से अभिषेक किया गया. इस खास मौके पर देवी को 56 भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा. अगले दिन यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा. दीपावली के अवसर पर देवी लक्ष्मी को सोने के आभूषण पहनाए गए हैं. मंदिर की भव्य सजावट के लिए 200, 100, 50 और 20 के नोटों का इस्तेमाल करते हुए 55 लाख रुपये खर्च किए गए हैं.448-252-22800253-thumbnail-16x9-ujjain

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2024 By दैनिक जागरण

नोटों से सजा मां लक्ष्मी का प्राचीन मंदिर, 25 हजार भक्तों ने चढ़ाया 4000 लीटर दूध

Ujjain, MP

नईपेठ इलाके में स्थित प्राचीन मां गजलक्ष्मी मंदिर दीपावली के अवसर पर भक्तों को आकर्षित कर रहा है. सफेद हाथी पर विराजमान देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के दर्शन को लेकर दीपावली पर भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. भक्तों की यह भीड़ धनतेरस से पहले ही शुरू हो जाती है और भाई दूज तक चलती है. इस साल धनतेरस से अभी तक 25 हजार श्रद्धालु यहां दर्शन का लाभ ले चुके हैं. दीपावली के खास मौके पर 55 लाख रुपये की नोटों से मंदिर को सजाया गया है.

55 लाख रुपये की नोटों से सजा मंदिर

गजलक्ष्मी मंदिर के पुजारी सागर शर्मा ने बताया कि, "गजलक्ष्मी मंदिर लगभग दो हजार साल पुराना है. दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों पर माता की विशेष कृपा बरसती है. स्कंद पुराण में भी वर्णित इस मंदिर का महत्व भक्तों के लिए बहुत गहरा है. गजलक्ष्मी को राजा विक्रमादित्य की राजलक्ष्मी के रूप में भी जाना जाता था. वे स्वयं देवी की आराधना करते थे. अभी तक पिछले 5 दिनों में यहां पर 25 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और 4 हजार लीटर दूध चढ़ाया जा चुका है."

माता को चढ़ाया जाएगा 56 भोग प्रसाद

इस साल दीपावली पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया. जिसमें देवी का 2100 लीटर दूध से अभिषेक किया गया. इस खास मौके पर देवी को 56 भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा. अगले दिन यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा. दीपावली के अवसर पर देवी लक्ष्मी को सोने के आभूषण पहनाए गए हैं. मंदिर की भव्य सजावट के लिए 200, 100, 50 और 20 के नोटों का इस्तेमाल करते हुए 55 लाख रुपये खर्च किए गए हैं.448-252-22800253-thumbnail-16x9-ujjain

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ancient-temple-of-goddess-lakshmi-decorated-with-notes-25-thousand/article-2426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.