ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज भाई और जीजा ने बहन और मासूम भांजे की ली जान

Jagran Desk

प्रेम विवाह को लेकर परिवार की नाराज़गी ने एक दर्दनाक घटना को जन्म दे दिया। धौलपुर में एक युवती और उसके 11 महीने के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि युवती का नाबालिग भाई और उसका जीजा निकला। ऑनर किलिंग की यह घटना पूरे इलाके को दहला गई है।

प्रेम विवाह बना परिवार की दुश्मनी की वजह
ट्विंकल ठाकरे, उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली थी। उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर विपिन यादव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में रह रहे थे। अक्टूबर 2023 में दोनों की शादी हुई थी और उनके 11 महीने का बेटा था।

घर लौटने के बहाने ले गया और कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, 16 जून को ट्विंकल का नाबालिग भाई नर्मदापुरम पहुंचा और बहन को घर चलने को कहा। ट्विंकल पति के विश्वास पर भाई के साथ चल दी। मगर यह लौटना, मौत की तरफ था।

गला दबाकर और ब्लेड से काट कर की हत्या
धौलपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग ने अपने जीजा मिथुन के साथ मिलकर ट्विंकल की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद उनके 11 महीने के बेटे को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जहां ट्रेन से कटकर उसकी भी जान चली गई।

एक पर्ची बनी सुराग का जरिया
17 जून को रेलवे ट्रैक से बच्चे का शव दो टुकड़ों में मिला और शाम को एफसीआई गोदाम के पास महिला का शव बरामद हुआ। मौके से मिले बैग और उसमें मौजूद पर्ची में लिखे मोबाइल नंबरों ने पुलिस को शव की पहचान करने में मदद की।

मां की मौत बना हत्या की वजह
पुलिस का कहना है कि ट्विंकल के प्रेम विवाह से उसकी मां को गहरा सदमा पहुंचा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसी वजह से नाबालिग भाई ने अपनी बहन को दोषी मानते हुए बदला लेने की योजना बना डाली।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर पुलिस ने जीजा मिथुन और नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला ऑनर किलिंग का एक भयावह उदाहरण है, जहां सामाजिक मर्यादा के नाम पर परिवार ने ही अपनों का खून कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज भाई और जीजा ने बहन और मासूम भांजे की ली जान

Jagran Desk

प्रेम विवाह बना परिवार की दुश्मनी की वजह
ट्विंकल ठाकरे, उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली थी। उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर विपिन यादव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में रह रहे थे। अक्टूबर 2023 में दोनों की शादी हुई थी और उनके 11 महीने का बेटा था।

घर लौटने के बहाने ले गया और कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, 16 जून को ट्विंकल का नाबालिग भाई नर्मदापुरम पहुंचा और बहन को घर चलने को कहा। ट्विंकल पति के विश्वास पर भाई के साथ चल दी। मगर यह लौटना, मौत की तरफ था।

गला दबाकर और ब्लेड से काट कर की हत्या
धौलपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग ने अपने जीजा मिथुन के साथ मिलकर ट्विंकल की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद उनके 11 महीने के बेटे को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जहां ट्रेन से कटकर उसकी भी जान चली गई।

एक पर्ची बनी सुराग का जरिया
17 जून को रेलवे ट्रैक से बच्चे का शव दो टुकड़ों में मिला और शाम को एफसीआई गोदाम के पास महिला का शव बरामद हुआ। मौके से मिले बैग और उसमें मौजूद पर्ची में लिखे मोबाइल नंबरों ने पुलिस को शव की पहचान करने में मदद की।

मां की मौत बना हत्या की वजह
पुलिस का कहना है कि ट्विंकल के प्रेम विवाह से उसकी मां को गहरा सदमा पहुंचा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसी वजह से नाबालिग भाई ने अपनी बहन को दोषी मानते हुए बदला लेने की योजना बना डाली।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर पुलिस ने जीजा मिथुन और नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला ऑनर किलिंग का एक भयावह उदाहरण है, जहां सामाजिक मर्यादा के नाम पर परिवार ने ही अपनों का खून कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/angered-by-honor-killing-love-marriage-brother-and-brother-in/article-25257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.