71 फ्रिज और 11 टीवी तोड़कर कर्मचारी ने मालिक से लिया बदला...सैलरी नहीं बढ़ने से नाराज कर्मचारी की गजब सनक

Betul, MP

बैतूल के गुप्ता शॉपिंग मॉल का मामला, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के बैतूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सैलरी नहीं बढ़ने से नाराज एक शॉपिंग मॉल के कर्मचारी ने मॉल में तोड़फोड़ कर 18 लाख रुपए का नुकसान कर दिया है. मामला कुछ दिनों पहले का है, लेकिन इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं. परेशान मॉल मालिक ने पुलिस से शिकायत की है.

71 रेफ्रिजरेटर पर मारी डेंट, 11 टीवी तोड़े

ये मामला बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में स्थित गुप्ता मॉल का है. सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स दिखाई दे रहा है. वह व्यक्ति मॉल के इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में दाखिल होता है. इसके बाद वह हाथ में पहने स्टील के मोटे कड़े से डिस्प्ले के लिए लगाए गए एलईडी टीवी तोड़ना शुरू करता है. एक के बाद एक 11 एलईडी टीवी वह तोड़ देता है. इसके बाद युवक रेफ्रिजरेटर सेक्शन में दाखिल हुआ और यहां भी वही किया जो एलईडी सेक्शन में किया था. उसने एक के बाद एक 71 रेफ्रिजरेटर पर डेंट मारे और हुए वहां से निकल गया.

सैलरी नहीं बढ़ने से नाराज था कर्मचारी

जब मॉल के दूसरे सेल्समैन किसी कस्टमर को सामान दिखाने इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में गए तो रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी डैमेज देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद मॉल के संचालक ने सीसीटीवी में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. आरोपी कर्मचारी ने लगभग 18 लाख से ज्यादा कीमत का सामान डैमेज कर दिया था. गुप्ता मॉल के मैनेजर ने बताया, ''यह कर्मचारी काफी दिनों से हमारे यहां काम कर रहा था. छुट्टी से लौटने के बाद उसने ये सब किया है. हमने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है.'' बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी का नाम कमल पवार है. कमल ने दीपावली से पहले मॉल संचालक से पगार बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन संचालक ने मना कर दिया था.

मॉल संचालक ने दर्ज कराया मामला

सैलरी नहीं बढ़ने से बौखलाए कमल पवार ने 3 दिन की छुट्टी ले ली. छुट्टी से वापस लौटने के बाद उसके नौकरी करने के इरादे से नहीं बल्कि मालिक को चपत लगाने के लिए वापसी की. अपनी बौखलाहट निकालने के लिए कमल पवार ने मॉल संचालक को इतनी बड़ी चपत लगा दी. मॉल संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने कमल पवार के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार भी किया, लेकिन आरोपी के परिजनों ने उसे मानसिक रोग होने का हवाला दिया. इसी वजह से उसे जमानत मिल चुकी है. अब मॉल संचालक परेशान है कि इन डैमेज इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की बिक्री करें तो कैसे. कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया, ''मॉल में कर्मचारी ने दुकान में तोड़फोड़ की है. मॉल मालिक की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. तोड़फोड़ करने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

71 फ्रिज और 11 टीवी तोड़कर कर्मचारी ने मालिक से लिया बदला...सैलरी नहीं बढ़ने से नाराज कर्मचारी की गजब सनक

Betul, MP

मध्य प्रदेश के बैतूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सैलरी नहीं बढ़ने से नाराज एक शॉपिंग मॉल के कर्मचारी ने मॉल में तोड़फोड़ कर 18 लाख रुपए का नुकसान कर दिया है. मामला कुछ दिनों पहले का है, लेकिन इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं. परेशान मॉल मालिक ने पुलिस से शिकायत की है.

71 रेफ्रिजरेटर पर मारी डेंट, 11 टीवी तोड़े

ये मामला बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में स्थित गुप्ता मॉल का है. सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स दिखाई दे रहा है. वह व्यक्ति मॉल के इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में दाखिल होता है. इसके बाद वह हाथ में पहने स्टील के मोटे कड़े से डिस्प्ले के लिए लगाए गए एलईडी टीवी तोड़ना शुरू करता है. एक के बाद एक 11 एलईडी टीवी वह तोड़ देता है. इसके बाद युवक रेफ्रिजरेटर सेक्शन में दाखिल हुआ और यहां भी वही किया जो एलईडी सेक्शन में किया था. उसने एक के बाद एक 71 रेफ्रिजरेटर पर डेंट मारे और हुए वहां से निकल गया.

सैलरी नहीं बढ़ने से नाराज था कर्मचारी

जब मॉल के दूसरे सेल्समैन किसी कस्टमर को सामान दिखाने इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन में गए तो रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी डैमेज देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद मॉल के संचालक ने सीसीटीवी में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. आरोपी कर्मचारी ने लगभग 18 लाख से ज्यादा कीमत का सामान डैमेज कर दिया था. गुप्ता मॉल के मैनेजर ने बताया, ''यह कर्मचारी काफी दिनों से हमारे यहां काम कर रहा था. छुट्टी से लौटने के बाद उसने ये सब किया है. हमने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है.'' बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी का नाम कमल पवार है. कमल ने दीपावली से पहले मॉल संचालक से पगार बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन संचालक ने मना कर दिया था.

मॉल संचालक ने दर्ज कराया मामला

सैलरी नहीं बढ़ने से बौखलाए कमल पवार ने 3 दिन की छुट्टी ले ली. छुट्टी से वापस लौटने के बाद उसके नौकरी करने के इरादे से नहीं बल्कि मालिक को चपत लगाने के लिए वापसी की. अपनी बौखलाहट निकालने के लिए कमल पवार ने मॉल संचालक को इतनी बड़ी चपत लगा दी. मॉल संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने कमल पवार के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार भी किया, लेकिन आरोपी के परिजनों ने उसे मानसिक रोग होने का हवाला दिया. इसी वजह से उसे जमानत मिल चुकी है. अब मॉल संचालक परेशान है कि इन डैमेज इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की बिक्री करें तो कैसे. कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया, ''मॉल में कर्मचारी ने दुकान में तोड़फोड़ की है. मॉल मालिक की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. तोड़फोड़ करने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/angry-employees-crazy-craze-over-salary-not-increasing-caused-loss/article-4380

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.