- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली में खाद वितरण बंद, नाराज किसानों ने किया चक्काजाम
सिंगरौली में खाद वितरण बंद, नाराज किसानों ने किया चक्काजाम
Singrauli, MP
सिंगरौली ज़िले में शनिवार को खाद वितरण केंद्र बंद मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने बैढ़न–बरगमां मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को संभाला।
शासकीय अवकाश बना वजह
अपर आयुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को शासकीय अवकाश होने की वजह से बैढ़न का शासकीय गोदाम बंद रखा गया है। उन्होंने साफ किया कि जिले में खाद की कमी नहीं है। अब तक 12 मेट्रिक टन खाद की आपूर्ति हो चुकी है, जबकि जरूरत केवल 8 मेट्रिक टन थी।
कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई
इसी बीच प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई भी की। सरई इलाके के हरिप्रसाद साहू के यहां छापेमारी कर 22 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई। बताया गया कि यह स्टॉक अवैध रूप से रखा गया था।
सोमवार से फिर शुरू होगा वितरण
अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि सोमवार से खाद वितरण पुनः शुरू कर दिया जाएगा और सभी किसानों को तय प्रक्रिया से खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए