- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हाईवे पर मरी पड़ी रहीं गायें, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; दो घंटे फंसे रहे हजारों वाहन
हाईवे पर मरी पड़ी रहीं गायें, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; दो घंटे फंसे रहे हजारों वाहन
Shajapur,MP
शाजापुर जिले में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब तीन दिनों से हाईवे किनारे पड़ी मरी हुई गायों के शव नहीं हटाए गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे-52 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर हजारों वाहन दो घंटे तक फंसे रहे।
मवेशियों के शव, प्रशासन की खामोशी
घटना बालाजी होटल और हिमाचल ढाबे के सामने की है, जहां तीन गायों के शव तीन दिन से सड़ रहे थे। स्थानीय निवासी बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि कई बार हाईवे प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने उल्टा यह कह दिया – "तुमसे जो बन पड़े, कर लो।"
ग्रामीणों का उग्र विरोध, प्रशासन को झुकना पड़ा
जब प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मंगलवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर उतरकर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। चक्काजाम की वजह से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक लग गया। बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस पहुंची मौके पर, जेसीबी से शव हटाए गए
सूचना मिलते ही एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला और सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दो जेसीबी मशीनों की मदद से मृत गायों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया।
एसडीओपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित कर लिया गया है। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया कि कुछ दिन पहले भी एक वाहन की टक्कर से छह मवेशियों की मौत हुई थी।
टोल प्रबंधन की चुप्पी
ग्रामीणों ने रोजवास टोल प्रबंधन को भी घटना की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टोल प्रबंधन से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए