- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 62 लाख के मवेशी बरामद
सतना में पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 62 लाख के मवेशी बरामद
Satna, MP
जिले की उचेहरा पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 मवेशी, 2 मिनी ट्रक और 4 बाइक जब्त की हैं।
जब्त मवेशियों की कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी गई है।
चोरी की भैंस से खुला राज
यह मामला 24 अगस्त को सामने आया, जब पिपरिया गांव के सुशील कुमार की दो भैंसें घर के बाहर से चोरी हो गईं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोंड़ी-गरादा गांव में दबिश दी और आरोपी रामानुज को पकड़ लिया।
कबूली तस्करी
पूछताछ में रामानुज ने अपने तीन साथियों – जैन मोहम्मद, शफीक खान और मोहम्मद अरशद – के साथ मिलकर मवेशी चोरी की बात कबूल कर ली। ये चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं।
भारी बरामदगी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों भैंसों समेत कुल 40 मवेशी, 4 बाइक और 2 डीसीएम ट्रक बरामद किए। ट्रकों के नंबर यूपी 71 सीटी 3053 और यूपी 71 एटी 0644 हैं।
कोर्ट में पेशी और आगे की जांच
गिरफ्तार चारों तस्करों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए