- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनिरुद्धाचार्य महाराज बोले- भारत को पीओके पर कब्जा करना चाहिए, सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया
अनिरुद्धाचार्य महाराज बोले- भारत को पीओके पर कब्जा करना चाहिए, सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया
Jabalpur, MP
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया सैन्य कार्रवाई को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को शरण दे रहा था, और यह कार्रवाई समय की आवश्यकता थी।
रिमझा ग्राम में भागवत कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि यदि हम योजनाबद्ध तरीके से काम करें, तो सफलता मिलेगी। उन्होंने भारत की सैन्य ताकत को सराहा और कहा कि हमारी सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
महाराज ने पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को पीओके पर कब्जा कर लेना चाहिए। साथ ही, उन्होंने भारतीय सेना की वीरता को भी सराहा, खासकर कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की, जिनकी भूमिका ऑपरेशन सिंदूर में अहम थी।
गाय माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग करते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि गौमाता को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गौ सांसद की मांग का समर्थन किया।
इसके साथ ही, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने ग्राम रिमझा में चार एकड़ ज़मीन दान की, जिस पर एक विशाल गुरुकुल स्थापित किया जाएगा। इसमें 1 से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जाएगी, जिसकी शुरुआत के लिए दो करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए