थाईलैंड में हादसे का शिकार हुए अंकित को भोपाल में दी अंतिम विदाई: परिजन बोले– अब तक नहीं मिला जवाब, आखिर वहां हुआ क्या था?

Bhopal, MP

थाईलैंड में डूबने से हुई भोपाल निवासी अंकित साहू की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

 रविवार देर रात उनका शव हमीदिया अस्पताल पहुंचा, जहां पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को छोला विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता देवेन्द्र साहू और छोटा भाई पल्केश बिलखते हुए अपने लाडले को अंतिम विदाई देते नजर आए।

“मेरा बेटा लौट तो आया, पर जवाब नहीं” – पिता का दर्द

अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन था। छोटे भाई पल्केश ने मुखाग्नि दी, जबकि पिता ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करते हुए चिता के पास बैठे रहे। उनके शब्द थे – “मेरा बेटा लौट तो आया, लेकिन सवाल अब भी वहीं खड़े हैं।”

ससुर बोले – कंपनी और साथियों की चुप्पी खटक रही है

अंकित के ससुर विजय कुमार साहू ने बताया, “मैं सात दिनों से भोपाल में हूं। हमें आज तक यह नहीं बताया गया कि वहां क्या हुआ। कंपनी की ओर से न कोई मिला, न कोई जानकारी दी गई। यहां तक कि अंकित का मोबाइल और लगेज तक हमें नहीं सौंपा गया।”
उन्होंने कहा कि परिवार अब सरकार से जांच की मांग कर रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कंपनी की चुप्पी पर उठे सवाल

अंकित के चाचा रवि साहू ने कहा, “कंपनी वाले फोन नहीं उठा रहे। वे बस इतना कह रहे हैं कि केस क्लोज करना है। हमें सच्चाई चाहिए, केस क्लोज नहीं। हम पुलिस केस दर्ज कराएंगे ताकि असल बात सामने आए।”

साथ गए साथी भी नहीं उठा रहे फोन

अंकित के साथ थाईलैंड गए सहयोगी निकेश से मीडिया ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। परिवार का कहना है कि कंपनी के अन्य कर्मचारी भी बात करने से बच रहे हैं।

सरकार से पारदर्शी जांच की मांग

परिवार ने विदेश मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। परिवार का कहना है कि जब तक यह साफ नहीं हो जाता कि थाईलैंड में आखिर हुआ क्या, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ankit-who-was-the-victim-of-an-accident-in-thailand/article-36972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.