प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की, शव नदी में फेंका; मुरैना में 5 दिन बाद बरामद

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और सबूत मिटाने के लिए उसका शव नदी में फेंक दिया। घटना का खुलासा पड़ोसी की शिकायत पर हुआ।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रविवार सुबह क्वारी नदी से बेटी का शव बरामद कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पड़ोसी की सूचना पर टूटा राज

मामला शिवनगर इलाके का है। मृतका का नाम दिव्या सिकरवार था, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर बताया कि दो दिन से दिव्या घर से लापता है। साथ ही उसने बताया कि उसने आरोपी के घर से गोली चलने और चीखने की आवाजें सुनी थीं।

संदेह गहराने पर पुलिस ने पिता भरत उर्फ बंटू सिकरवार से पूछताछ की। शुरू में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में सच सामने आ गया।

दूसरी जाति में शादी करना चाहती थी बेटी

पुलिस के अनुसार, दिव्या दूसरी जाति के युवक से विवाह करना चाहती थी। पिता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी बात पर 23 सितंबर की रात दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर भरत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटी पर फायर कर दिया।

हत्या के बाद उसने शव को बोरे और तिरपाल में लपेटकर पैतृक गांव भगवान सिंह का पुरा ले जाकर नदी में फेंक दिया। शव को डुबाने के लिए पत्थर भी बांध दिए।

छोटी बेटी बनी गवाह

चौंकाने वाली बात यह है कि भरत ने वारदात अपनी छोटी बेटी के सामने की। चीख सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो उसने उन्हें बहाना बनाया कि दिव्या पर पंखा गिर गया है।

दो दिन की तलाशी के बाद मिला शव

पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने शनिवार रात क्वारी नदी में तलाशी शुरू की, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर से तलाश की गई और लोहे के कांटों की मदद से शव बरामद किया गया।

पुलिस जांच जारी

एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2025 By दैनिक जागरण

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की, शव नदी में फेंका; मुरैना में 5 दिन बाद बरामद

Morena, MP

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रविवार सुबह क्वारी नदी से बेटी का शव बरामद कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पड़ोसी की सूचना पर टूटा राज

मामला शिवनगर इलाके का है। मृतका का नाम दिव्या सिकरवार था, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर बताया कि दो दिन से दिव्या घर से लापता है। साथ ही उसने बताया कि उसने आरोपी के घर से गोली चलने और चीखने की आवाजें सुनी थीं।

संदेह गहराने पर पुलिस ने पिता भरत उर्फ बंटू सिकरवार से पूछताछ की। शुरू में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में सच सामने आ गया।

दूसरी जाति में शादी करना चाहती थी बेटी

पुलिस के अनुसार, दिव्या दूसरी जाति के युवक से विवाह करना चाहती थी। पिता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी बात पर 23 सितंबर की रात दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर भरत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटी पर फायर कर दिया।

हत्या के बाद उसने शव को बोरे और तिरपाल में लपेटकर पैतृक गांव भगवान सिंह का पुरा ले जाकर नदी में फेंक दिया। शव को डुबाने के लिए पत्थर भी बांध दिए।

छोटी बेटी बनी गवाह

चौंकाने वाली बात यह है कि भरत ने वारदात अपनी छोटी बेटी के सामने की। चीख सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो उसने उन्हें बहाना बनाया कि दिव्या पर पंखा गिर गया है।

दो दिन की तलाशी के बाद मिला शव

पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने शनिवार रात क्वारी नदी में तलाशी शुरू की, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर से तलाश की गई और लोहे के कांटों की मदद से शव बरामद किया गया।

पुलिस जांच जारी

एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/annoyed-by-the-love-affair-the-father-thrown-into-the/article-34194

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.