- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विक्रम उत्सव में अन्नू कपूर की अनूठी अंताक्षरी, 13 मार्च को होगा आयोजन
विक्रम उत्सव में अन्नू कपूर की अनूठी अंताक्षरी, 13 मार्च को होगा आयोजन
Ujjain, MP
जाने-माने बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर उज्जैन में विक्रम उत्सव के अंतर्गत 13 मार्च को होने वाले अंताक्षरी कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे.
उज्जैन में विक्रम उत्सव के अंतर्गत 13 मार्च को एक अनूठा अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस विशेष आयोजन की अगुवाई प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर करेंगे. कार्यक्रम की जानकारी शनिवार को विक्रमादित्य शोध पीठ, बिड़ला भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई.
अन्नू कपूर ने बताया "अंताक्षरी मूल रूप से संस्कृत भाषा से निकली है, इसलिए इस बार इसे एक नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. इस अंताक्षरी में केवल गायकों को ही नहीं बल्कि कवि और शायरों को भी शामिल किया जाएगा. यह विश्व का पहला ऐसा प्रयोग होगा, जिसमें संगीत, कविता और शायरी को मिलाकर एक विशेष प्रतियोगिता होगी."
ऑडिशन प्रक्रिया और चयन
अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 11 और 12 मार्च को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे. इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरते समय प्रतियोगी को अपनी श्रेणी का चयन करना होगा और संपर्क विवरण देना होगा. चयन प्रक्रिया के तहत ऑडिशन के बाद 600 प्रतिभागियों में से 24 का चयन किया जाएगा. इन 24 प्रतियोगियों को चार-चार के समूह में बांटकर छह टीमें बनाई जाएंगी, जो मुख्य अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी.
13 मार्च को होगा भव्य आयोजन
यह विशेष अंताक्षरी कार्यक्रम 13 मार्च को शाम 7 बजे से उज्जैन के टॉवर चौराहे पर आयोजित होगा और रात 10:30 बजे तक चलेगा. अन्नू कपूर की मेजबानी में होने वाला यह कार्यक्रम न केवल संगीत प्रेमियों के लिए, बल्कि कविता और शायरी में रुचि रखने वालों के लिए भी बेहद खास रहेगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए