भोपाल का एक और नया स्टेशन निशातपुरा; जल्द शुरू होंगी 2 ट्रेनें, सांसद ने बताया कब हो सकती है ग्रांड ओपनिंग

BHOPAL, MP

एमपी की राजधानी भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने मंगलवार के दिन निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से किए जा रहे विकासकार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, वेटिग रूम, रैंप और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जानिए रेलवे स्टेशन की शुरूआत को लेकर सांसद ने क्या कहा है।

राजधानी भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। यह स्टेशन भोपाल से आगे निशातपुरा है। यहां पर करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं के माध्यम से उन्नत किया गया है। स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री लिफ्ट, रैंप और प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाओं का विस्तारीकरण किया गया है।

मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से ही संचालित किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह ट्रेनें भोपाल नहीं आएंगी। भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सांसद आलोक शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्री भीड़ कम करने के लिए इस स्टेशन को शुरू करने का निर्देश भी दिया।

सबसे पहले ये दो ट्रेनें रुकेंगी

सांसद शर्मा ने रेलवे अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनमें सेंट्रल वेयरहाउस का गोदाम हटाकर यात्रियों के लिए सुगम एंट्री गेट बनाना प्रमुख है। उन्होंने मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से संचालित करने का निर्देश दिया, जिससे भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्री भीड़ कम होगी।

14 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि वे जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर स्टेशन के शुभारंभ की तारीख तय करेंगे। उम्मीद जताई गई है कि फरवरी के अंत तक स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। वहीं, रेलवे के अधिकारियों के अनुसार भोपाल मंडल की ओर से स्टेशन के शुरू करने के संबंध में पूरी तैयारी है। पहले चरण में यहां 14 ट्रेनों को ठहराव दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि निशातपुरा भोपाल का चौथे स्टेशन है। इससे पहले भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) पहले से क्रियाशील हैं। अब निशातपुरा चौथा होगा। यह एक साल पहले यह स्टेशन बन कर तैयार हो गया। लेकिन अब तक यहां से रेल यातायात शुरू नहीं हो सका है। इस बजट के दौरान इस स्टेशन की सौगात मिल सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल का एक और नया स्टेशन निशातपुरा; जल्द शुरू होंगी 2 ट्रेनें, सांसद ने बताया कब हो सकती है ग्रांड ओपनिंग

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। यह स्टेशन भोपाल से आगे निशातपुरा है। यहां पर करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं के माध्यम से उन्नत किया गया है। स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री लिफ्ट, रैंप और प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाओं का विस्तारीकरण किया गया है।

मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से ही संचालित किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह ट्रेनें भोपाल नहीं आएंगी। भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सांसद आलोक शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्री भीड़ कम करने के लिए इस स्टेशन को शुरू करने का निर्देश भी दिया।

सबसे पहले ये दो ट्रेनें रुकेंगी

सांसद शर्मा ने रेलवे अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनमें सेंट्रल वेयरहाउस का गोदाम हटाकर यात्रियों के लिए सुगम एंट्री गेट बनाना प्रमुख है। उन्होंने मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से संचालित करने का निर्देश दिया, जिससे भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्री भीड़ कम होगी।

14 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि वे जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर स्टेशन के शुभारंभ की तारीख तय करेंगे। उम्मीद जताई गई है कि फरवरी के अंत तक स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। वहीं, रेलवे के अधिकारियों के अनुसार भोपाल मंडल की ओर से स्टेशन के शुरू करने के संबंध में पूरी तैयारी है। पहले चरण में यहां 14 ट्रेनों को ठहराव दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि निशातपुरा भोपाल का चौथे स्टेशन है। इससे पहले भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) पहले से क्रियाशील हैं। अब निशातपुरा चौथा होगा। यह एक साल पहले यह स्टेशन बन कर तैयार हो गया। लेकिन अब तक यहां से रेल यातायात शुरू नहीं हो सका है। इस बजट के दौरान इस स्टेशन की सौगात मिल सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/another-new-station-in-bhopal-nishatpura-will-start-soon/article-8838

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.