अनूपपुर की डॉक्टर बिटिया ने पिता को बचाने पेश की मिसाल, जीते जी लिवर कर दिया डोनेट

Anuppur, MP

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पिता की जिंदगी के लिए डॉक्टर बेटी ने अपने लिवर का एक हिस्सा डोनेट कर दिया. पिता के लिए बेटी का यह सर्वोच्च दान है.

बिजुरी के ऊर्जा नगर कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र चतुर्वेदी के बीमार होने पर उनकी डॉक्टर बेटी ने ना सिर्फ उनकी देखभाल की बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अपना लिवर भी पिता को देने से पीछे नहीं हटीं. बेटी प्रतिभा के इस फैसले की लोग सराहना कर रहे हैं. विवाहित होने के बावजूद अपने पिता को बचाने के लिए खुद ही इसके लिए तैयार हो गईं. गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन होने के बाद पिता और पुत्री दोनों ही स्वस्थ हालत में हैं.

लिवर सिरोसिस बीमारी से थे पीड़ित

बिजुरी निवासी 55 साल के रमेश चन्द्र चतुर्वेदी मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्ष 2019 में रमेश चतुर्वेदी को खून की उल्टियां शुरू हुईं तब इलाज कराने के लिए वह बिलासपुर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित बताया. बीते कई साल से उनका उपचार चल रहा था.

लिवर डोनेट के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता

लगभग 1 महीने पहले रमेश चन्द्र चतुर्वेदी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने कहा कि लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका है और जीवन बचाने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट जरूरी है. अब ऐसे समय में रमेश चतुर्वेदी के दो पुत्री और एक पुत्र सभी ने ट्रांसप्लांट के लिए अपना चेकअप कराया. जहां बेटे को फैटी लीवर की शिकायत होने की बात सामने आई. इसके बाद उनकी विवाहित बड़ी बेटी प्रतिभा चतुर्वेदी ने पिता को बचाने के लिए अपना लिवर चेकअप कराया. उनका लिवर पिता से मैच होने के साथ ही ट्रांसप्लांट के योग्य पाया गया. 39 साल की प्रतिभा पेशे से जबलपुर में होम्योपैथिक डॉक्टर हैं.

29 नवंबर को एडमिट, 14 दिसंबर को हुआ ऑपरेशन

रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के पुत्र मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि "29 नवंबर को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पिता को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में एडमिट कराया गया था. जहां आवश्यक जांच के बाद एडमिट करते हुए 14 दिसंबर को ऑपरेशन किया गया. 10 घंटे तक यह ऑपरेशन चला. इसके बाद पिता और पुत्री दोनों को एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया. वर्तमान में अब दोनों स्वस्थ हालत में हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अनूपपुर की डॉक्टर बिटिया ने पिता को बचाने पेश की मिसाल, जीते जी लिवर कर दिया डोनेट

Anuppur, MP

बिजुरी के ऊर्जा नगर कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र चतुर्वेदी के बीमार होने पर उनकी डॉक्टर बेटी ने ना सिर्फ उनकी देखभाल की बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अपना लिवर भी पिता को देने से पीछे नहीं हटीं. बेटी प्रतिभा के इस फैसले की लोग सराहना कर रहे हैं. विवाहित होने के बावजूद अपने पिता को बचाने के लिए खुद ही इसके लिए तैयार हो गईं. गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन होने के बाद पिता और पुत्री दोनों ही स्वस्थ हालत में हैं.

लिवर सिरोसिस बीमारी से थे पीड़ित

बिजुरी निवासी 55 साल के रमेश चन्द्र चतुर्वेदी मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्ष 2019 में रमेश चतुर्वेदी को खून की उल्टियां शुरू हुईं तब इलाज कराने के लिए वह बिलासपुर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित बताया. बीते कई साल से उनका उपचार चल रहा था.

लिवर डोनेट के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता

लगभग 1 महीने पहले रमेश चन्द्र चतुर्वेदी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने कहा कि लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका है और जीवन बचाने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट जरूरी है. अब ऐसे समय में रमेश चतुर्वेदी के दो पुत्री और एक पुत्र सभी ने ट्रांसप्लांट के लिए अपना चेकअप कराया. जहां बेटे को फैटी लीवर की शिकायत होने की बात सामने आई. इसके बाद उनकी विवाहित बड़ी बेटी प्रतिभा चतुर्वेदी ने पिता को बचाने के लिए अपना लिवर चेकअप कराया. उनका लिवर पिता से मैच होने के साथ ही ट्रांसप्लांट के योग्य पाया गया. 39 साल की प्रतिभा पेशे से जबलपुर में होम्योपैथिक डॉक्टर हैं.

29 नवंबर को एडमिट, 14 दिसंबर को हुआ ऑपरेशन

रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के पुत्र मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि "29 नवंबर को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पिता को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में एडमिट कराया गया था. जहां आवश्यक जांच के बाद एडमिट करते हुए 14 दिसंबर को ऑपरेशन किया गया. 10 घंटे तक यह ऑपरेशन चला. इसके बाद पिता और पुत्री दोनों को एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया. वर्तमान में अब दोनों स्वस्थ हालत में हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/anuppurs-doctors-daughter-set-an-example-to-save-her-father/article-5683

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.