प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों के अलावा एक और खास ट्रेन, क्या है क्लोन ट्रेन

JABALPUR, MP

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बयाना स्पेशल प्लान.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जितनी भीड़ मकर संक्रांति के दौरान थी, उतनी ही भीड़ मौनी अमावस्या के दौरान भी देखने को मिलेगी. 29 जनवरी को शाही मौनी अमावस्या पड़ रही है. इसलिए रेलवे ने अपनी तैयारी नए सिरे से की है. रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों के अलावा क्लोन ट्रेन भी तैयार करवाई है, जो कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकस्मिक व्यवस्था के लिए तैनात की गई है. अगर अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ती है और इस दौरान कोई रेगुलर ट्रेन नहीं है तो क्लोन ट्रेन का उपयोग किया जाएगा.

कटनी में इंतजार में खड़ी रेलवे की क्लोन ट्रेन

प्रयागराज महाकुंभ के लिए मध्य प्रदेश की तरफ से भी करोड़ों लोग स्नान करने जा रहे हैं. महाकुंभ में सबसे ज्यादा श्रद्धालु मकर संक्रांति के मौके पर पहुंचे. अभी भी कुंभ मेले के लिए दूसरे दौर की भीड़ पहुंचना बाकी है. इसी के चलते जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने बताया "उन्होंने एक क्लोन ट्रेन तैयार करवाई है. यह ट्रेन कुंभ मेले के लिए चलाई जाने वाली रेलगाड़ियां का क्लोन है. मतलब जो रेलगाड़िया कुंभ मेले के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही हैं, इसे बिल्कुल वैसे ही बनाकर तैयार रखा गया है. यह ट्रेन कटनी में खड़ी हुई है."

पश्चिम मध्य रेलवे ने चलाई कुंभ के लिए 30 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा का कहना है "यदि अचानक से किसी रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने के लिए बड़े पैमाने पर लोग इकट्ठे हो जाते हैं तो इस क्लोन ट्रेन को तुरंत वहां पहुंचा जाएगा और लोगों को कुंभ तक छोड़ा जाएगा. फिलहाल पश्चिम मध्य रेलवे सिर्फ कुंभ के लिए 30 स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है और इन सभी से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु नर्मदा स्नान करने के लिए जा रहे हैं."

क्राउड मैनेजमेंट के लिए 24 घंटे अनाउंसमेंट

रेलवे ने यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स डॉग स्क्वाड को सभी मुख्य स्टेशनों पर लगाया हुआ है. इसके साथ ही क्राउड मैनेजमेंट के लिए अनाउंसमेंट के लिए 24/7 के हिसाब से एनाउंसर तैनात किए गए हैं. रेलवे टिकट चेकिंग के लिए बनाए गए विशेष दस्तों को अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों के अलावा एक और खास ट्रेन, क्या है क्लोन ट्रेन

JABALPUR, MP

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जितनी भीड़ मकर संक्रांति के दौरान थी, उतनी ही भीड़ मौनी अमावस्या के दौरान भी देखने को मिलेगी. 29 जनवरी को शाही मौनी अमावस्या पड़ रही है. इसलिए रेलवे ने अपनी तैयारी नए सिरे से की है. रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों के अलावा क्लोन ट्रेन भी तैयार करवाई है, जो कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकस्मिक व्यवस्था के लिए तैनात की गई है. अगर अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ती है और इस दौरान कोई रेगुलर ट्रेन नहीं है तो क्लोन ट्रेन का उपयोग किया जाएगा.

कटनी में इंतजार में खड़ी रेलवे की क्लोन ट्रेन

प्रयागराज महाकुंभ के लिए मध्य प्रदेश की तरफ से भी करोड़ों लोग स्नान करने जा रहे हैं. महाकुंभ में सबसे ज्यादा श्रद्धालु मकर संक्रांति के मौके पर पहुंचे. अभी भी कुंभ मेले के लिए दूसरे दौर की भीड़ पहुंचना बाकी है. इसी के चलते जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने बताया "उन्होंने एक क्लोन ट्रेन तैयार करवाई है. यह ट्रेन कुंभ मेले के लिए चलाई जाने वाली रेलगाड़ियां का क्लोन है. मतलब जो रेलगाड़िया कुंभ मेले के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही हैं, इसे बिल्कुल वैसे ही बनाकर तैयार रखा गया है. यह ट्रेन कटनी में खड़ी हुई है."

पश्चिम मध्य रेलवे ने चलाई कुंभ के लिए 30 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा का कहना है "यदि अचानक से किसी रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने के लिए बड़े पैमाने पर लोग इकट्ठे हो जाते हैं तो इस क्लोन ट्रेन को तुरंत वहां पहुंचा जाएगा और लोगों को कुंभ तक छोड़ा जाएगा. फिलहाल पश्चिम मध्य रेलवे सिर्फ कुंभ के लिए 30 स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है और इन सभी से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु नर्मदा स्नान करने के लिए जा रहे हैं."

क्राउड मैनेजमेंट के लिए 24 घंटे अनाउंसमेंट

रेलवे ने यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स डॉग स्क्वाड को सभी मुख्य स्टेशनों पर लगाया हुआ है. इसके साथ ही क्राउड मैनेजमेंट के लिए अनाउंसमेंट के लिए 24/7 के हिसाब से एनाउंसर तैनात किए गए हैं. रेलवे टिकट चेकिंग के लिए बनाए गए विशेष दस्तों को अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/apart-from-special-trains-for-prayagraj-mahakumbh-what-is-another/article-7967

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.