- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 'संस्कृति बचाओ मंच' की अपील: राखी केवल सनातनी भाइयों को ही बांधें, न्यू मार्केट में चलाया
भोपाल में 'संस्कृति बचाओ मंच' की अपील: राखी केवल सनातनी भाइयों को ही बांधें, न्यू मार्केट में चलाया गया अभियान
Bhopal, MP
रक्षाबंधन पर्व से पहले राजधानी के न्यू मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक विशेष अभियान के दौरान 'संस्कृति बचाओ मंच' के पदाधिकारियों ने महिलाओं और युवतियों से राखी केवल सनातन धर्म के अनुयायियों को ही बांधने की अपील की।
मंच का तर्क है कि इससे आपराधिक घटनाओं और कथित 'लव जिहाद' से जुड़ी आशंकाओं से बचा जा सकेगा।
सार्वजनिक स्थान पर की गई अपील
मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राखी दुकानों पर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सनातनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि राखी खरीदने वाली महिलाएं उन दुकानों से ही खरीदारी करें जहां हिंदू प्रतीक मौजूद हों, जैसे भगवान की तस्वीर या तिलक लगाए हुए दुकानदार।
दिल्ली की घटना का किया उल्लेख
चंद्रशेखर तिवारी ने अपने संबोधन में दिल्ली की उस घटना का उल्लेख किया, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने एक युवती की कथित हत्या कर दी, जिसे उसने पहले 'रक्षाबंधन' पर बहन माना था। उन्होंने इसे उदाहरण बनाकर युवतियों को मुस्लिम युवकों से दूरी रखने की सलाह दी।
'लव जिहाद' के नाम पर दी चेतावनी
अभियान के दौरान मंच द्वारा वितरित पेम्फलेट्स में लिखा गया कि ‘लव जिहाद’ की घटनाएं देशभर में बढ़ रही हैं, जिसमें कुछ युवक हिंदू नाम रखकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा लेते हैं और फिर उनके साथ गंभीर अपराध करते हैं। मंच की दलील है कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है।
विवादित बयान पर सवाल भी उठे
चंद्रशेखर तिवारी के इस बयान — "आपका अब्दुल भी वैसा ही निकलेगा जैसा औरों का" — पर कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह की अपील समाज में धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे सकती है और त्योहार की मूल भावना के विपरीत है।
प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया नहीं
फिलहाल इस अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस अपील को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सुरक्षा का मुद्दा मानते हैं, तो कुछ इसे धार्मिक भेदभाव की श्रेणी में रखते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए