वन भूमि विवाद में आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन: पीड़ितों को 5-5 लाख मुआवजे की मांग, एफआईआर निरस्त करने की अपील

Ashoknagar, MP

वन भूमि विवाद को लेकर अशोकनगर जिले में आदिवासी समाज का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को चंदेरी तहसील के सिरसोद गांव से सैकड़ों आदिवासी सिरसोद, केसरपुर और सतपैया जैसे गांवों से एकत्र होकर रैली निकालते हुए एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

उन्होंने जमीन विवाद में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग के साथ-साथ पीड़ितों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

रैली में उठीं कई मांगें

आदिवासी समाज ने ज्ञापन में वन अधिकार पट्टे देने, पीड़ित परिवारों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने और चंदेरी विधानसभा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। उनका आरोप है कि विवाद में शामिल दबंगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।

वर्षों से हो रहा शोषण, अब सब्र का बांध टूटा

प्रदर्शनकारी आदिवासियों ने बताया कि लंबे समय से यादव समुदाय के दबंग लोग सिरसोद समेत आसपास के आदिवासी गांवों पर अत्याचार कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग में पांचवीं अनुसूची लागू करने की भी मांग की है।

29 जून को हुई थी हिंसक घटना

इस प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में 29 जून को सिरसोद गांव में हुई गंभीर हिंसा है। बताया गया कि करीब 25-30 लोग ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और आदिवासी बस्ती में झोपड़ियों में आग लगा दी। लाठियों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया गया। हमले में एक महिला का हाथ टूट गया, एक अन्य की उंगली काट दी गई और तीसरी महिला की कमर में गंभीर चोट आई। एक युवक का पैर भी तोड़ दिया गया।

तीस साल पुराना है भूमि विवाद

यह विवाद लगभग 30 वर्षों से चल रहा है। आदिवासी समाज इस वन भूमि पर खेती करता आ रहा है। करीब आठ साल पहले यादव समुदाय ने उस पर कब्जा कर लिया था। हालांकि पूर्व विधायक गोपाल सिंह चोहान की मध्यस्थता से आदिवासियों को भूमि वापस मिली थी, लेकिन हालिया हिंसा ने पुरानी रंजिश को और भड़का दिया है।

सरकार से न्याय की अपील

सहरिया आदिवासी समाज ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आदिवासी समुदाय को न्याय दिलाया जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

वन भूमि विवाद में आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन: पीड़ितों को 5-5 लाख मुआवजे की मांग, एफआईआर निरस्त करने की अपील

Ashoknagar, MP

उन्होंने जमीन विवाद में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग के साथ-साथ पीड़ितों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

रैली में उठीं कई मांगें

आदिवासी समाज ने ज्ञापन में वन अधिकार पट्टे देने, पीड़ित परिवारों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने और चंदेरी विधानसभा को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। उनका आरोप है कि विवाद में शामिल दबंगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।

वर्षों से हो रहा शोषण, अब सब्र का बांध टूटा

प्रदर्शनकारी आदिवासियों ने बताया कि लंबे समय से यादव समुदाय के दबंग लोग सिरसोद समेत आसपास के आदिवासी गांवों पर अत्याचार कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग में पांचवीं अनुसूची लागू करने की भी मांग की है।

29 जून को हुई थी हिंसक घटना

इस प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में 29 जून को सिरसोद गांव में हुई गंभीर हिंसा है। बताया गया कि करीब 25-30 लोग ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और आदिवासी बस्ती में झोपड़ियों में आग लगा दी। लाठियों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया गया। हमले में एक महिला का हाथ टूट गया, एक अन्य की उंगली काट दी गई और तीसरी महिला की कमर में गंभीर चोट आई। एक युवक का पैर भी तोड़ दिया गया।

तीस साल पुराना है भूमि विवाद

यह विवाद लगभग 30 वर्षों से चल रहा है। आदिवासी समाज इस वन भूमि पर खेती करता आ रहा है। करीब आठ साल पहले यादव समुदाय ने उस पर कब्जा कर लिया था। हालांकि पूर्व विधायक गोपाल सिंह चोहान की मध्यस्थता से आदिवासियों को भूमि वापस मिली थी, लेकिन हालिया हिंसा ने पुरानी रंजिश को और भड़का दिया है।

सरकार से न्याय की अपील

सहरिया आदिवासी समाज ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आदिवासी समुदाय को न्याय दिलाया जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/appeal-to-cancel-the-fir-demand-for-5-5-lakh-compensation/article-27858

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.