रवि योग में दिया जाएगा सूर्य को अर्घ्य, छठ के तीसरे दिन रहेंगे ये शुभ योग

Dharm Desk

छठ के तीसरे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. आज 7 नवंबर को शुभ रवि योग रहेगा. साथ ही शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा. इन योगों में सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा.

आज चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन है. इस दिन अस्ताचलगामी सूर्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. साथ ही इस दिन देवी षष्ठी की भी पूजा होगी. इसलिए इस दिन को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है.

आज गुरुवार 7 नवंबर 2024 को संध्या अर्घ्य पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कि छठ का तीसरा दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. आइये जानते हैं आज छठ के तीसरे दिन बनने वाले शुभ योगों के बारे में.

7 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दिन शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा. वहीं गुरु पहले से ही इस राशि में है, जिससे कि शुक्र गुरु परिवर्तन योग बनेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार आज के दिन रवि योग भी रहेगा.

रवि योग का निर्माण सुबह 11:47 से होगा जोकि पूरे दिन रहेगा. सूर्य उपासना के लिए रवि योग को इसलिए भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इस योग में सूर्य का सबसे अधिक प्रभाव होता है. इस योग में सूर्य देव की उपासना करने से हर तरह के दोष दूर हो जाते हैं.

कार्तिक शुक्ल की षष्ठी यानी संध्या अर्घ्य पर रवि योग के साथ ही धृति योग, पूर्वाषाढा नक्षत्र,कौलव करण, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है.

छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के लिए शाम 5 बजकर 32 मिनट का समय शुभ रहेगा. इस शुभ योगों में छठी मैया की पूजा करना और डूबते सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

रवि योग में दिया जाएगा सूर्य को अर्घ्य, छठ के तीसरे दिन रहेंगे ये शुभ योग

Dharm Desk

आज चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन है. इस दिन अस्ताचलगामी सूर्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. साथ ही इस दिन देवी षष्ठी की भी पूजा होगी. इसलिए इस दिन को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है.

आज गुरुवार 7 नवंबर 2024 को संध्या अर्घ्य पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कि छठ का तीसरा दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. आइये जानते हैं आज छठ के तीसरे दिन बनने वाले शुभ योगों के बारे में.

7 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दिन शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा. वहीं गुरु पहले से ही इस राशि में है, जिससे कि शुक्र गुरु परिवर्तन योग बनेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार आज के दिन रवि योग भी रहेगा.

रवि योग का निर्माण सुबह 11:47 से होगा जोकि पूरे दिन रहेगा. सूर्य उपासना के लिए रवि योग को इसलिए भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इस योग में सूर्य का सबसे अधिक प्रभाव होता है. इस योग में सूर्य देव की उपासना करने से हर तरह के दोष दूर हो जाते हैं.

कार्तिक शुक्ल की षष्ठी यानी संध्या अर्घ्य पर रवि योग के साथ ही धृति योग, पूर्वाषाढा नक्षत्र,कौलव करण, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है.

छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के लिए शाम 5 बजकर 32 मिनट का समय शुभ रहेगा. इस शुभ योगों में छठी मैया की पूजा करना और डूबते सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/arghya-will-be-given-to-the-sun-in-ravi-yoga/article-2949

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.