आरिफ मसूद की विधायकी खतरे में... चुनावी हलफनामे में जानकारी छुपाने के मामले में आखिरी मौका, हाईकोर्ट ने बताई तारीख

JAGRAN DESK

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को हाईकोर्ट ने गवाहों की सूची पेश करने का अंतिम मौका दिया है। भाजपा प्रतिद्वंद्वी ध्रुव नारायण सिंह ने यह चुनाव याचिका दाखिल की थी। सिंह ने आरोप लगाया था कि मसूद ने चुनाव आयोग को अपनी नामांकन पत्र दाखिल करते समय एक ऋण की जानकारी छिपाई थी।

भोपाल सेंट्रल सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें गवाहों की सूची पेश करने का आखिरी मौका दिया है। यह मामला उनके बीजेपी प्रतिद्वंद्वी ध्रुव नारायण सिंह द्वारा दायर चुनाव याचिका से जुड़ा है।

दरअसल, ध्रुव नारायण सिंह ने मसूद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में एसबीआई से लिए गए लोन की जानकारी छुपाई। यह मामला शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए आया था। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

ध्रुव नारायण सिंह ने अपनी याचिका में मसूद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एसबीआई की अशोका गार्डन शाखा से खुद और अपनी पत्नी द्वारा लिए गए लोन की जानकारी छुपाई। यह जानकारी उन्होंने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में नहीं दी। मसूद ने इस याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एसबीआई की अशोका गार्डन शाखा से कभी कोई लोन नहीं लिया। सुप्रीम कोर्ट ने एमपी हाईकोर्ट को लोन दस्तावेजों की जांच करने और उनकी सत्यता का पता लगाने को कहा है।

पिछली सुनवाई में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पिछली सुनवाई में जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने दो मुद्दों पर विचार करने का फैसला किया था। पहला, मसूद द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में गलत जानकारी देना। दूसरा, भोपाल सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र की प्रमाणित मतदाता सूची। कोर्ट ने दोनों पक्षों से मामले में गवाहों की सूची पेश करने को कहा था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मसूद को गवाहों की सूची पेश करने का आखिरी मौका दिया है। अब उन्हें 22 जनवरी की अगली सुनवाई से पहले अपनी गवाहों की सूची कोर्ट में पेश करनी होगी।

क्या बोले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

मसूद ने कहा है कि उन्होंने एसबीआई से कोई लोन नहीं लिया। वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को लोन दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट भी इस मामले में सभी मुख्य बिंदुओं पर विचार कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आरिफ मसूद की विधायकी खतरे में... चुनावी हलफनामे में जानकारी छुपाने के मामले में आखिरी मौका, हाईकोर्ट ने बताई तारीख

JAGRAN DESK

भोपाल सेंट्रल सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें गवाहों की सूची पेश करने का आखिरी मौका दिया है। यह मामला उनके बीजेपी प्रतिद्वंद्वी ध्रुव नारायण सिंह द्वारा दायर चुनाव याचिका से जुड़ा है।

दरअसल, ध्रुव नारायण सिंह ने मसूद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में एसबीआई से लिए गए लोन की जानकारी छुपाई। यह मामला शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए आया था। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

ध्रुव नारायण सिंह ने अपनी याचिका में मसूद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एसबीआई की अशोका गार्डन शाखा से खुद और अपनी पत्नी द्वारा लिए गए लोन की जानकारी छुपाई। यह जानकारी उन्होंने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में नहीं दी। मसूद ने इस याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एसबीआई की अशोका गार्डन शाखा से कभी कोई लोन नहीं लिया। सुप्रीम कोर्ट ने एमपी हाईकोर्ट को लोन दस्तावेजों की जांच करने और उनकी सत्यता का पता लगाने को कहा है।

पिछली सुनवाई में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पिछली सुनवाई में जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने दो मुद्दों पर विचार करने का फैसला किया था। पहला, मसूद द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में गलत जानकारी देना। दूसरा, भोपाल सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र की प्रमाणित मतदाता सूची। कोर्ट ने दोनों पक्षों से मामले में गवाहों की सूची पेश करने को कहा था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मसूद को गवाहों की सूची पेश करने का आखिरी मौका दिया है। अब उन्हें 22 जनवरी की अगली सुनवाई से पहले अपनी गवाहों की सूची कोर्ट में पेश करनी होगी।

क्या बोले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

मसूद ने कहा है कि उन्होंने एसबीआई से कोई लोन नहीं लिया। वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को लोन दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट भी इस मामले में सभी मुख्य बिंदुओं पर विचार कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/arif-masoods-legislative-power-is-in-danger-high-court-gives/article-7954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.