खजुराहो में राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आगाज, 8 राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

Khandawa, MP

खजुराहो के शिल्पग्राम में शनिवार, 1 मार्च से राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव शुरू हो गया है. जिसमें देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

प्रसिद्ध खजुराहो में शनिवार से राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आगाज हो गया है. इसका आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है. ये महोत्सव 1 मार्च से 4 मार्च 2025 तक चलेगा. जिसमें देश के 8 राज्यों के कलाकार लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान प्रतिदिन 100 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

कलाकारों को मंच प्रदान करना उद्देश्य

खजुराहो के शिल्पग्राम में लंबे समय बाद राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित होगा. इस 4 दिवसीय महोत्सव में 8 राज्यों के लोक कलाकार और स्थानीय कलाकार समूह विविध पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति देंगे. निदेशक आस्था कार्लेकर ने कहा "महोत्सव का उद्देश्य लोक कलाओं को प्रोत्साहन देकर उनका प्रचार-प्रसार करना और लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है. कला प्रेमियों से खजुराहो के शिल्पग्राम में पहुंचने को लेकर अपील की गई है."

KHAJURAHO FOLK DANCE FESTIVAL FROM 1 MARCH
8 राज्यों के 100 कलाकार प्रतिदिन देंगे प्रस्तुति 
 
इन कलाओं की होगी प्रस्तुति

शिल्पग्राम में आयोजित 4 दिवसीय लोक नृत्य महोत्सव में देश के विविध लोक संस्कृति और समृद्ध पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुति होगी. जिसमें प्रमुख रूप से सिद्धि धमाल नृत्य (गुजरात), ढोलू कुनिथा नृत्य (कर्नाटक), थपेटू गुल्लू नृत्य (आंध्र प्रदेश), रौफ व बाचा नगमा नृत्य (जम्मू कश्मीर), तेराताली व घूमर नृत्य (राजस्थान), ढोल ताशा पथक (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ का पंडवानी गायन प्रस्तुत की जाएगी. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बधाई एवं नौरता नृत्य, कछियाई गायन, बुंदेली रितु गीत, दिवारी नृत्य और अखाड़ा मार्शल आर्ट की मनमोहक प्रस्तुतियां मुक्ताकाशी मंच के माध्यम से प्रदान की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

खजुराहो में राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आगाज, 8 राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

Khandawa, MP

प्रसिद्ध खजुराहो में शनिवार से राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आगाज हो गया है. इसका आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है. ये महोत्सव 1 मार्च से 4 मार्च 2025 तक चलेगा. जिसमें देश के 8 राज्यों के कलाकार लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान प्रतिदिन 100 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

कलाकारों को मंच प्रदान करना उद्देश्य

खजुराहो के शिल्पग्राम में लंबे समय बाद राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित होगा. इस 4 दिवसीय महोत्सव में 8 राज्यों के लोक कलाकार और स्थानीय कलाकार समूह विविध पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति देंगे. निदेशक आस्था कार्लेकर ने कहा "महोत्सव का उद्देश्य लोक कलाओं को प्रोत्साहन देकर उनका प्रचार-प्रसार करना और लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है. कला प्रेमियों से खजुराहो के शिल्पग्राम में पहुंचने को लेकर अपील की गई है."

KHAJURAHO FOLK DANCE FESTIVAL FROM 1 MARCH
8 राज्यों के 100 कलाकार प्रतिदिन देंगे प्रस्तुति 
 
इन कलाओं की होगी प्रस्तुति

शिल्पग्राम में आयोजित 4 दिवसीय लोक नृत्य महोत्सव में देश के विविध लोक संस्कृति और समृद्ध पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुति होगी. जिसमें प्रमुख रूप से सिद्धि धमाल नृत्य (गुजरात), ढोलू कुनिथा नृत्य (कर्नाटक), थपेटू गुल्लू नृत्य (आंध्र प्रदेश), रौफ व बाचा नगमा नृत्य (जम्मू कश्मीर), तेराताली व घूमर नृत्य (राजस्थान), ढोल ताशा पथक (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ का पंडवानी गायन प्रस्तुत की जाएगी. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बधाई एवं नौरता नृत्य, कछियाई गायन, बुंदेली रितु गीत, दिवारी नृत्य और अखाड़ा मार्शल आर्ट की मनमोहक प्रस्तुतियां मुक्ताकाशी मंच के माध्यम से प्रदान की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/artists-from-8-states-will-start-the-national-folk-dance/article-12251

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.