'भ्रष्टाचार के कारण अरविंद केजरीवाल हीरो से जीरो बन गए', उमा भारती ने दिया बयान

BHOPAL, MP

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस बीच उमा भारती न एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण केजरीवाल को जनता न हीरो से जीरो बना दिया।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता उमा भारती ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के कारण ‘हीरो से जीरो’ बन गये। भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत की सराहना की और कहा कि दिल्ली में पार्टी की लहर ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ को सत्ता से बाहर कर दिया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा ने करीब 27 वर्ष बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है। भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

उमा भारती बोलीं- केजरीवाल को जनता ने जीरो बना दिया

भारती ने ‘एक्स’ पर कहा, “केजरीवाल भारतीय राजनीति में एक ऐसे उदाहरण हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए दिल्ली की जनता के ‘हीरो’ बन गए लेकिन अंत में वे उसी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए और दिल्ली की जनता ने उन्हें ‘जीरो’ बना दिया।” ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में झटका लगा और उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय और मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर शनिवार को जश्न मनाया गया। 

भाजपा कार्यालय में जश्न

भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में जश्न का नेतृत्व किया। कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे "धोखेबाजों" को हराकर दिल्ली के लोगों की पीड़ा को समाप्त किया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त करके भाजपा को ऐतिहासिक आशीर्वाद दिया है।" धार शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न मनाया। भाजपा की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के धार जिला कार्यालय में पटाखे जलाकर जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और धार विधायक नीना वर्मा के दामाद हैं। भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में जिन 12 सीट पर प्रचार किया था, उनमें से भाजपा ने 11 सीट पर जीत दर्ज की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

'भ्रष्टाचार के कारण अरविंद केजरीवाल हीरो से जीरो बन गए', उमा भारती ने दिया बयान

BHOPAL, MP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता उमा भारती ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के कारण ‘हीरो से जीरो’ बन गये। भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत की सराहना की और कहा कि दिल्ली में पार्टी की लहर ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ को सत्ता से बाहर कर दिया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा ने करीब 27 वर्ष बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है। भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

उमा भारती बोलीं- केजरीवाल को जनता ने जीरो बना दिया

भारती ने ‘एक्स’ पर कहा, “केजरीवाल भारतीय राजनीति में एक ऐसे उदाहरण हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए दिल्ली की जनता के ‘हीरो’ बन गए लेकिन अंत में वे उसी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए और दिल्ली की जनता ने उन्हें ‘जीरो’ बना दिया।” ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में झटका लगा और उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय और मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर शनिवार को जश्न मनाया गया। 

भाजपा कार्यालय में जश्न

भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में जश्न का नेतृत्व किया। कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे "धोखेबाजों" को हराकर दिल्ली के लोगों की पीड़ा को समाप्त किया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त करके भाजपा को ऐतिहासिक आशीर्वाद दिया है।" धार शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न मनाया। भाजपा की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के धार जिला कार्यालय में पटाखे जलाकर जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और धार विधायक नीना वर्मा के दामाद हैं। भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में जिन 12 सीट पर प्रचार किया था, उनमें से भाजपा ने 11 सीट पर जीत दर्ज की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/arvind-kejriwal-became-zero-from-hero-due-to-corruption-uma/article-9850

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.