- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- FIR होते ही गिड़गिड़ाने लगी पत्नी, पति को बेरहमी से पीटने का वीडियो आया सामने
FIR होते ही गिड़गिड़ाने लगी पत्नी, पति को बेरहमी से पीटने का वीडियो आया सामने
panna, MP
पन्ना में एक पत्नी द्वारा पति को पीटने का वीडियो सामने आया है. मामला थाने में पहुंचने के बाद पत्नी गलतियों की माफी मांग रही.
एमपी के पन्ना जिले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक पत्नी अपने पति को बेरहमी से मारती दिख रही है. इतना ही नहीं पत्नी गुस्से में घर के सामान को भी तोड़फोड़ रही है. जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो, पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं पुलिस की कार्रवाई से डरी महिला अब माफी मांग रही है और अपनी गलती मानते हुए, दोबारा ऐसा न करने की बात कह रही है.
मामला इस प्रकार है
पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी पति-पत्नी जो सतना में रहता है. पति रेलवे में लोको पायलट है. वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ सतना में रहता है. पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने वीडियो बनाया और पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की. पीड़ित ने बताया आए दिन पत्नी उसके साथ मारपीट करती है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा रहा है कि पत्नी पति को बेरहमी से पीट रही है, वहीं साथ में लड़की की मां भी बैठी है.
वह किसी बात को लेकर बहस कर रही है. साथ ही कोई वीडियो डिलीट करने और रिकॉर्डिंग न करने की बात कह रही है. जिस पर पति उसकी बात मानता है, लेकिन इस दौरान पत्नी अपने बेटी के सामने पति को बेरहमी से मारती है.

पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं अब पत्नी मीडिया के सामने गिड़गिड़ाते हुए माफी मांग रही है. उसने कहा कि उसकी अच्छी खासी जिंदगी चल रही है. उसकी एक मासूम बच्ची भी है. वह अपना घर परिवार और जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती, इसलिए अपने परिवार के साथ रहना चाहती है. उसने कहा एक बार गलती हो गई, मैंने पति को मारा है, लेकिन अब ऐसी गलती नहीं होगी.
आए दिन होती थी लड़ाई
वहीं इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि "जब दोनों की लड़ाई होती थी, तो वह मामला सुलझाने का प्रयास करते थे, लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी." पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए