10वीं पास ने IPS अधिकारियों को छकाया, फर्जीवाड़े को पकड़ने सिंघम बनकर राजस्थान पहुंची एमपी पुलिस

Bhopal, MP

भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से गिरफ्तार किए दो जालसाज, पुलिस कमिश्नर के नाम पर करते थे ठगी.

भोपाल: पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक 10वीं पास है और एक 8वीं पास है. ये दोनों आरोपी लगभग 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं.

करीब 100 लोगों से कर चुके हैं ठगी

भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया, '' भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी IPS अधिकारियों के फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाते थे. इसके बाद ट्रांसफर होने का हवाला देकर सस्ते दामों में फर्नीचर बेचने का झांसा देते थे.'' शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि आरोपी अब तक 100 से अधिक लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बना चुके हैं. जालसाज वारदात को अंजाम देने के लिए फर्जी बैंक खाते और फर्जी सिम का इस्तेमाल करते थे.

राजस्थान से गिरफ्तार किए गए दो आरोपी

विवेचना के दौरान साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना की गई. एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आगे बताया, '' गिरोह का सरगना शकील खान उम्र (24 वर्ष) रामगढ़ और उसका साथी सुनील प्रजापति (26 वर्ष) जिला अलवर से पकड़ा गया है. आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और 5 हजार रुपए नगद समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. हम इन दोनों से अभी पूछताछ कर रहे हैं जिससे पता लगाया जा सके कि इन लोगों ने किन-किन व्यक्तियों के साथ ठगी की है.''

भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम पर की थी ठगी

आपको बता दें कि बीते 5 नवंबर को जबलपुर निवासी महेश कुमार ने शिकायत की थी कि पुलिस कमिश्नर की फोटो लगी फर्जी फेसबुक आईडी से मैसेज भेजकर पुराना फर्नीचर बेचने की बात कही गई. फर्नीचर खरीदने की सहमति होने पर आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर करीब 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर करवा ली थी. आवेदन की जांच और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्जकर जांच शुरू की थी. इसके बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

10वीं पास ने IPS अधिकारियों को छकाया, फर्जीवाड़े को पकड़ने सिंघम बनकर राजस्थान पहुंची एमपी पुलिस

Bhopal, MP

भोपाल: पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक 10वीं पास है और एक 8वीं पास है. ये दोनों आरोपी लगभग 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं.

करीब 100 लोगों से कर चुके हैं ठगी

भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया, '' भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी IPS अधिकारियों के फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाते थे. इसके बाद ट्रांसफर होने का हवाला देकर सस्ते दामों में फर्नीचर बेचने का झांसा देते थे.'' शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि आरोपी अब तक 100 से अधिक लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बना चुके हैं. जालसाज वारदात को अंजाम देने के लिए फर्जी बैंक खाते और फर्जी सिम का इस्तेमाल करते थे.

राजस्थान से गिरफ्तार किए गए दो आरोपी

विवेचना के दौरान साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना की गई. एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आगे बताया, '' गिरोह का सरगना शकील खान उम्र (24 वर्ष) रामगढ़ और उसका साथी सुनील प्रजापति (26 वर्ष) जिला अलवर से पकड़ा गया है. आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और 5 हजार रुपए नगद समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. हम इन दोनों से अभी पूछताछ कर रहे हैं जिससे पता लगाया जा सके कि इन लोगों ने किन-किन व्यक्तियों के साथ ठगी की है.''

भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम पर की थी ठगी

आपको बता दें कि बीते 5 नवंबर को जबलपुर निवासी महेश कुमार ने शिकायत की थी कि पुलिस कमिश्नर की फोटो लगी फर्जी फेसबुक आईडी से मैसेज भेजकर पुराना फर्नीचर बेचने की बात कही गई. फर्नीचर खरीदने की सहमति होने पर आरोपी ने क्यूआर कोड भेजकर करीब 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर करवा ली थी. आवेदन की जांच और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्जकर जांच शुरू की थी. इसके बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/as-soon-as-he-won-the-presidential-election-trump-called/article-3221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.