12 साल बाद इंदौर आश्रम में आसाराम, नाबालिग के साथ दर्व्यवहार का आरोप

INDORE, MP

उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कथित संत आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी है। जमानत मिलने के बाद वे इंदौर के खंडवा रोड स्थित बिलावली आश्रम पहुंचे।

रात करीब 09 बजे वे आश्रम पहुंचे, जहां गेट पर अनुयायियों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे आश्रम में चले गए।

फिलहाल, सैकड़ों की तादाद में उनके समर्थक व अनुयायी आश्रम के आसपास मौजूद हैं। करीबी सूत्रों के अनुसार आसाराम इस आश्रम में करीब दो सप्ताह तक रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम जमानत

कथित संत आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। यह जमानत 2013 के दुर्व्यवहार मामले में मेडिकल आधार पर मिली है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आसाराम किसी भी प्रकार से सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और अपने भक्तों से नहीं मिलेंगे।

2013 में लगे थे आरोप

गौरतलब है कि 2013 में आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और तभी से वह जेल में थे। राजस्थान के जोधपुर कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इंदौर से हुई थी गिरफ्तारी

12 साल पहले 31 अगस्त 2013 को राजस्थान पुलिस ने आसाराम बापू को इंदौर के इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस का काफी विरोध किया और हंगामा भी किया था। पुलिस को आश्रम के भीतर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जांच के दौरान आश्रम में अवैध निर्माण का मामला भी सामने आया, जो अब भी कोर्ट में लंबित है।

चार दिन तक इंदौर में छिपे रहे थे

आसाराम बापू पर गंभीर आरोप थे। जब राजस्थान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई, तब वे भोपाल होते हुए इंदौर के बिलावली स्थित अपने आश्रम में छिप गए थे। चार दिन तक वे अपने अनुयायियों के बीच आश्रम में मौजूद रहे, जिससे पुलिस को उनकी गिरफ्तारी में कठिनाई हुई। आखिरकार, 31 अगस्त 2013 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद

अब जब आसाराम 12 साल बाद फिर इंदौर आश्रम लौटे हैं, तो उनके अनुयायियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आश्रम के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसाराम के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे इस दौरान केवल स्वास्थ्य लाभ लेंगे और किसी भी प्रकार की आध्यात्मिक या प्रवचन सभा नहीं करेंगे। कोर्ट के आदेशानुसार, उन्हें अनुयायियों से मिलने की भी अनुमति नहीं है।

इस तरह वापस जेल भेजा जा सकता है

हालांकि आसाराम को अभी पूर्ण रूप से जमानत नहीं मिली है। यह केवल एक अंतरिम जमानत है, जो चिकित्सा कारणों के आधार पर दी गई है। उन्हें कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा और नियमित रूप से अपनी सेहत की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यदि कोर्ट को लगेगा कि उनकी हालत में सुधार हो गया है, तो उन्हें फिर से जेल भेजा जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

12 साल बाद इंदौर आश्रम में आसाराम, नाबालिग के साथ दर्व्यवहार का आरोप

INDORE, MP

रात करीब 09 बजे वे आश्रम पहुंचे, जहां गेट पर अनुयायियों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे आश्रम में चले गए।

फिलहाल, सैकड़ों की तादाद में उनके समर्थक व अनुयायी आश्रम के आसपास मौजूद हैं। करीबी सूत्रों के अनुसार आसाराम इस आश्रम में करीब दो सप्ताह तक रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम जमानत

कथित संत आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। यह जमानत 2013 के दुर्व्यवहार मामले में मेडिकल आधार पर मिली है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आसाराम किसी भी प्रकार से सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और अपने भक्तों से नहीं मिलेंगे।

2013 में लगे थे आरोप

गौरतलब है कि 2013 में आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और तभी से वह जेल में थे। राजस्थान के जोधपुर कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इंदौर से हुई थी गिरफ्तारी

12 साल पहले 31 अगस्त 2013 को राजस्थान पुलिस ने आसाराम बापू को इंदौर के इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस का काफी विरोध किया और हंगामा भी किया था। पुलिस को आश्रम के भीतर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जांच के दौरान आश्रम में अवैध निर्माण का मामला भी सामने आया, जो अब भी कोर्ट में लंबित है।

चार दिन तक इंदौर में छिपे रहे थे

आसाराम बापू पर गंभीर आरोप थे। जब राजस्थान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई, तब वे भोपाल होते हुए इंदौर के बिलावली स्थित अपने आश्रम में छिप गए थे। चार दिन तक वे अपने अनुयायियों के बीच आश्रम में मौजूद रहे, जिससे पुलिस को उनकी गिरफ्तारी में कठिनाई हुई। आखिरकार, 31 अगस्त 2013 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद

अब जब आसाराम 12 साल बाद फिर इंदौर आश्रम लौटे हैं, तो उनके अनुयायियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आश्रम के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसाराम के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे इस दौरान केवल स्वास्थ्य लाभ लेंगे और किसी भी प्रकार की आध्यात्मिक या प्रवचन सभा नहीं करेंगे। कोर्ट के आदेशानुसार, उन्हें अनुयायियों से मिलने की भी अनुमति नहीं है।

इस तरह वापस जेल भेजा जा सकता है

हालांकि आसाराम को अभी पूर्ण रूप से जमानत नहीं मिली है। यह केवल एक अंतरिम जमानत है, जो चिकित्सा कारणों के आधार पर दी गई है। उन्हें कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा और नियमित रूप से अपनी सेहत की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यदि कोर्ट को लगेगा कि उनकी हालत में सुधार हो गया है, तो उन्हें फिर से जेल भेजा जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/asaram-in-indore-ashram-after-12-years/article-10744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.