आसाराम ने उज्जैन में डाला डेरा, सूने आश्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे अनुयायी, एंट्री के लिए ऐसा था इंतजाम

Ujjain, MP

नाबालिग और महिलाओं से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा आसाराम इन दिनों उज्जैन पहुंच चुका है। खबर फैलते ही उनके अनुयायी मंगलनाथ स्थित आश्रम में पहुंचने लगे हैं। सख्त जांच के बाद मिलने की अनुमति मिल रही है। हालांकि जब यह खबर चर्चा में आई तो आसाराम ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और भक्तों से मिलना बंद कर दिया।

दुष्कर्म का दोषी अंतरिम जमानत पर छुटा आसाराम इन दिनों बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में है। इंदौर आश्रम से 22 फरवरी को निकले आसाराम उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में डेरा डाले हैं। दो दिनों से आसाराम के खास अनुयायी और पुराने भक्त रसीद कटाकर दर्शन कर रहे थे।

जब यह खबर चर्चा में आई तो आसाराम ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने भक्तों से मिलना बंद कर दिया। सुबह 9 बजे से वह कमरे में कैद हो गए और देर शाम तक बाहर नहीं निकले। बुधवार शाम तक वह खुलेआम भक्तों को दर्शन दे रहे थे। हालांकि मीडिया में सूचना आने के बाद भी आश्रम के बाहर भीड़ बनी रही।

सेवादार ऐसे दे रहे एंट्री : आश्रम के सेवादारों ने स्पष्ट कर दिया कि आसाराम अब किसी को दर्शन नहीं देंगे। लेकिन अंदर भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश के दौरान सभी के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बाहर रखवाए जा रहे हैं। यहां तक कि जो लोग बाहर से आश्रम का वीडियो या फोटो ले रहे थे। उनके मोबाइल से जबरन तस्वीरें डिलीट करवाई गई। कई लोगों के साथ सेवादारों द्वारा विवाद की स्थिति भी बनी।

उज्जैन से अहमदाबाद जाने की अटकलें

सेवादार के अनुसार आसाराम बीते चार दिनों से पंचकर्म ध्यान योग कर रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि आसाराम इंदौर से सीधे उज्जैन नहीं आए। वह एक रात उज्जैन में रुकने के बाद फिर इंदौर गए और पहले से तय योजना के तहत पांच दिन ध्यान साधना के लिए लौटे। गुरुवार को चौथा दिन था और शुक्रवार को पंचकर्म पूरा होने के बाद वह रात तक आहमदाबाद रवाना हो सकते हैं।

इंदौर से वायरल हुआ था प्रवचन का वीडियो

आसाराम का 21 फरवरी को इंदौर के खंडवा रोड स्थित आश्रम में प्रवचन देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद 22 फरवरी को वह अचानक लापता हुए और उज्जैन पहुंच गए। बता दें कि नाबालिग से बलात्कार के मामले में सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को 31 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन शर्त थी कि वह प्रवचन नहीं देंगे।

इंदौर में प्रवचन देने की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस सतर्क हो गई और मंगलवार को राजस्थान और उज्जैन की थाना जीवाजीगंज पुलिस ने उसके आश्रम पहुंचकर उसे सख्त हिदायत दी। पुलिस ने चेतावनी दी कि आसाराम कोई भी ऐसा कृत्य न करे, जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो। फिलहाल हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आसाराम ने उज्जैन में डाला डेरा, सूने आश्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे अनुयायी, एंट्री के लिए ऐसा था इंतजाम

Ujjain, MP

दुष्कर्म का दोषी अंतरिम जमानत पर छुटा आसाराम इन दिनों बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में है। इंदौर आश्रम से 22 फरवरी को निकले आसाराम उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में डेरा डाले हैं। दो दिनों से आसाराम के खास अनुयायी और पुराने भक्त रसीद कटाकर दर्शन कर रहे थे।

जब यह खबर चर्चा में आई तो आसाराम ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने भक्तों से मिलना बंद कर दिया। सुबह 9 बजे से वह कमरे में कैद हो गए और देर शाम तक बाहर नहीं निकले। बुधवार शाम तक वह खुलेआम भक्तों को दर्शन दे रहे थे। हालांकि मीडिया में सूचना आने के बाद भी आश्रम के बाहर भीड़ बनी रही।

सेवादार ऐसे दे रहे एंट्री : आश्रम के सेवादारों ने स्पष्ट कर दिया कि आसाराम अब किसी को दर्शन नहीं देंगे। लेकिन अंदर भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश के दौरान सभी के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बाहर रखवाए जा रहे हैं। यहां तक कि जो लोग बाहर से आश्रम का वीडियो या फोटो ले रहे थे। उनके मोबाइल से जबरन तस्वीरें डिलीट करवाई गई। कई लोगों के साथ सेवादारों द्वारा विवाद की स्थिति भी बनी।

उज्जैन से अहमदाबाद जाने की अटकलें

सेवादार के अनुसार आसाराम बीते चार दिनों से पंचकर्म ध्यान योग कर रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि आसाराम इंदौर से सीधे उज्जैन नहीं आए। वह एक रात उज्जैन में रुकने के बाद फिर इंदौर गए और पहले से तय योजना के तहत पांच दिन ध्यान साधना के लिए लौटे। गुरुवार को चौथा दिन था और शुक्रवार को पंचकर्म पूरा होने के बाद वह रात तक आहमदाबाद रवाना हो सकते हैं।

इंदौर से वायरल हुआ था प्रवचन का वीडियो

आसाराम का 21 फरवरी को इंदौर के खंडवा रोड स्थित आश्रम में प्रवचन देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद 22 फरवरी को वह अचानक लापता हुए और उज्जैन पहुंच गए। बता दें कि नाबालिग से बलात्कार के मामले में सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को 31 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन शर्त थी कि वह प्रवचन नहीं देंगे।

इंदौर में प्रवचन देने की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस सतर्क हो गई और मंगलवार को राजस्थान और उज्जैन की थाना जीवाजीगंज पुलिस ने उसके आश्रम पहुंचकर उसे सख्त हिदायत दी। पुलिस ने चेतावनी दी कि आसाराम कोई भी ऐसा कृत्य न करे, जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो। फिलहाल हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/asaram-put-a-large-number-of-followers-in-ujjain-in/article-12136

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.