- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत, पति सुरक्षित बचा
सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत, पति सुरक्षित बचा
Satna, MP
सतना ज़िले के मझगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, पटनी गांव निवासी राजकुमारी मवासी (40) अपने पति सियाराम के साथ बाइक से मझगवां मीटिंग में शामिल होने जा रही थीं। दोपहर करीब 4 बजे पटना-पटनी रोड पर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक को देखकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
राहगीरों की मदद से सियाराम ने पत्नी को तुरंत मझगवां अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, भर्ती के करीब 10 मिनट बाद ही राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए