भोपाल में शॉर्ट एनकाउंटर, होटल हत्याकांड के मास्टरमाइंड आसिफ बम को पुलिस ने किया घायल

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल के अशोकागार्डन इलाके में होटल संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आसिफ बम को पुलिस ने रातीबड़ में मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया।

भोपाल में हुए चर्चित होटल संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसिफ बम के रूप में हुई है, जिसे रातीबड़ इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली लगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

होटल संचालक की हत्या से फैला था तनाव

यह पूरा मामला अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर इलाके का है, जहां दो दिन पहले मामूली विवाद के बाद होटल संचालक विजय मेवाड़ा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था और स्थानीय लोगों के साथ कई संगठनों ने प्रदर्शन भी किए थे। लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही दबोचा था

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ बम फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी और आखिरकार मिली सूचना के आधार पर उसे रातीबड़ इलाके में घेर लिया गया।

रातीबड़ में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, उसने भागने के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। मुठभेड़ के बाद आरोपी को मौके पर ही काबू में लेकर तत्काल अस्पताल भेज दिया गया।

हमीदिया अस्पताल में कड़ी सुरक्षा, मीडिया की एंट्री बंद

घायल आरोपी आसिफ बम को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और फिलहाल मीडिया व आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। डॉक्टरों की टीम आरोपी का इलाज कर रही है।

पुलिस जांच जारी, इलाके में निगरानी बढ़ी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2026 By Rohit.P

भोपाल में शॉर्ट एनकाउंटर, होटल हत्याकांड के मास्टरमाइंड आसिफ बम को पुलिस ने किया घायल

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में हुए चर्चित होटल संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसिफ बम के रूप में हुई है, जिसे रातीबड़ इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली लगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

होटल संचालक की हत्या से फैला था तनाव

यह पूरा मामला अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर इलाके का है, जहां दो दिन पहले मामूली विवाद के बाद होटल संचालक विजय मेवाड़ा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था और स्थानीय लोगों के साथ कई संगठनों ने प्रदर्शन भी किए थे। लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही दबोचा था

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ बम फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी और आखिरकार मिली सूचना के आधार पर उसे रातीबड़ इलाके में घेर लिया गया।

रातीबड़ में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, उसने भागने के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। मुठभेड़ के बाद आरोपी को मौके पर ही काबू में लेकर तत्काल अस्पताल भेज दिया गया।

हमीदिया अस्पताल में कड़ी सुरक्षा, मीडिया की एंट्री बंद

घायल आरोपी आसिफ बम को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और फिलहाल मीडिया व आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। डॉक्टरों की टीम आरोपी का इलाज कर रही है।

पुलिस जांच जारी, इलाके में निगरानी बढ़ी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/asif-bam-mastermind-of-short-encounter-hotel-massacre-in-bhopal/article-49829

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.