- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ASI की मौत, तहसीलदार घायल... PCC चीफ बोले- MP में सरकार नहीं जंगलराज चल रहा है
ASI की मौत, तहसीलदार घायल... PCC चीफ बोले- MP में सरकार नहीं जंगलराज चल रहा है
BHOPAL, MP
मऊगंज जिले में हुई घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा है. आइए जानते हैं इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार नहीं जंगलराज चल रहा है.
कानून व्यवस्था बेहद गंभीर
मऊगंज जिले में हुई घटना के बाद प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है. इस पूरे मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है. PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद गंभीर, चिंताजनक और बदत्तर हो चुकी है.मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में पहले एक युवक को बंधक बना लिया जाता है! मौके पर पहुंची पुलिस को भी पीटा गया, जिसमें एक ASI की दुःखद मृत्यु हो गई.
पटवारी ने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश में अराजकता चरम पर है, सरकार नहीं जंगलराज चल रहा है. बेफिक्र सरकार के बेशर्म गृह मंत्री ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. सरकार को अब तक जनता की फिक्र नहीं थी, पर अब तो जनता की सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं बच रहे हैं.
ये है मामला
दरअसल शनिवार को दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी. यहां आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को घेरकर लाठी, डंडों और पत्थरों से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है. जबकि तहसीलदार घायल हुए हैं. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए