- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा में अटल बिहारी कॉलेज के कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला का जिक्र
विदिशा में अटल बिहारी कॉलेज के कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला का जिक्र
विदिशा, MP
अटल बिहारी कॉलेज, विदिशा में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक ठाकुरिया (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भोपाल का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक ठाकुरिया को वर्ष 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत सहायक ग्रेड-3 पद पर कॉलेज में पदस्थ किया गया था। रविवार देर रात उसका शव कॉलेज परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर में फंदे पर झूलता मिला।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें एक महिला का जिक्र किया गया है। हालांकि, नोट का पूरा विवरण पुलिस ने फिलहाल गोपनीय रखा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन कुछ बिंदुओं को लेकर पुलिस को संदेह है, जिसके चलते जांच को विस्तारित किया गया है।
विदिशा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन, सहकर्मी और आसपास के रहवासियों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों की तह तक पहुंचा जा सके।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन इसकी सूचना उसने न तो कॉलेज प्रशासन को दी थी और न ही परिजनों से साझा की थी।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या सुसाइड नोट में जिनका जिक्र है, वह व्यक्ति इस आत्महत्या के लिए प्रेरक था या मामला कुछ और है।
..............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए