- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में एटीएम ठगी का गिरोह बेनकाब: बुजुर्ग का कार्ड बदलकर 40 हजार उड़ाए, दूसरी FIR दर्ज
इंदौर में एटीएम ठगी का गिरोह बेनकाब: बुजुर्ग का कार्ड बदलकर 40 हजार उड़ाए, दूसरी FIR दर्ज
इंदौर (म.प्र.)
विजयनगर और परदेशीपुरा में एक ही दिन दो वारदातें; तीन आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ करेगी पुलिस, अन्य मामलों की भी आशंका
शहर में बुजुर्गों को एटीएम पर निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। विजयनगर थाना क्षेत्र में सामने आई इस दूसरी वारदात में 86 वर्षीय बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर आरोपियों ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। खास बात यह है कि इस मामले में शामिल तीनों आरोपी पहले से ही परदेशीपुरा पुलिस की गिरफ्त में हैं। अब विजयनगर पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर दूसरी वारदात और संभावित अन्य मामलों की पूछताछ करेगी।
विजयनगर पुलिस के अनुसार, यह ठगी 2 जनवरी को हुई थी। स्कीम नंबर 54 निवासी 86 वर्षीय जगदीश पाल भमोरी स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर बैलेंस चेक करने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक वहां आए और मदद करने का झांसा दिया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने बुजुर्ग का पिन नंबर देख लिया और चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।
आरोपियों में से एक युवक ने यह कहकर जगदीश पाल को गुमराह किया कि एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकल रहे हैं। इस पर बुजुर्ग बिना किसी शक के घर लौट गए। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर लगातार बैंक ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने अपने नाती को इसकी जानकारी दी, तब जाकर ठगी का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
बाद में जब एटीएम कार्ड देखा गया तो वह किसी कैलाश नामक व्यक्ति के नाम का निकला। इसके बाद पीड़ित ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।
इसी दिन यानी 2 जनवरी को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की ठगी की वारदात सामने आई थी। कलेक्टर कार्यालय से सेवानिवृत्त अधिकारी राजेश जोशी के साथ एटीएम पर ठगी हुई थी। उस मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने रोहित भदौरिया (निवासी भिंड), हर्षवर्धन चौहान और अंकित परिहार (दोनों निवासी मैनपुरी) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई थी।
पुलिस जांच में अब यह स्पष्ट हो गया है कि विजयनगर में जगदीश पाल के साथ हुई ठगी में भी यही तीनों आरोपी शामिल थे। दोनों घटनाओं का तरीका और समय एक जैसा होने से गिरोह की भूमिका पुख्ता हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने एटीएम के आसपास बुजुर्गों की रैकी कर उन्हें आसान शिकार बनाया। विजयनगर पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि शहर के अन्य इलाकों में भी इस गिरोह ने ऐसी वारदातें की हैं या नहीं।
पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों से अपील की है कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और पिन नंबर किसी को भी न बताएं। यह मामला एक बार फिर एटीएम ठगी के बढ़ते मामलों और सतर्कता की जरूरत को उजागर करता है।
-------------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए