छतरपुर में गुरुग्राम जा रही स्लीपर बस पर हमला: हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को कट्टा अड़ाया, फायरिंग कर तोड़े कांच

Chhatarpur, MP

जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक स्लीपर बस पर हुए हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई। अमानगंज (पन्ना) से गुरुग्राम जा रही यह बस जैसे ही दौरिया गांव के पास पहुंची, छह हथियारबंद बदमाशों ने बस को घेर लिया और फायरिंग करते हुए कांच तोड़ दिए। बस के चालक को कट्टा अड़ाकर धमकाया गया।

गाड़ी रोक कर दिया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP04-PA-4350 को एक कार और एक बाइक पर सवार बदमाशों ने रात लगभग 11 बजे बीच रास्ते में रोक लिया। तीन युवकों के हाथों में कट्टा और डंडे थे। उन्होंने पहले बस के आगे अपनी गाड़ी खड़ी की, फिर चालक को धमकाते हुए गाली-गलौज की और फायरिंग कर दी।

ड्राइवर ने बताई पुरानी रंजिश की बात

बस चालक विनोद सिंह गोड़ (निवासी ग्वालियर) ने बताया कि हमलावरों ने कहा कि उनका चंबल बस और हिमांशु सिंह तोमर से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने धमकी दी कि “तुम लोग बस चलाना बंद करो, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा।” चालक के अनुसार, इस बस पर पहले भी तीन बार हमले हो चुके हैं, जिनकी शिकायतें की जा चुकी हैं।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

हमले के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह बस को थोड़ी दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रोका गया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन कांच टूटने से कुछ को मामूली खरोंचें आई हैं।

पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम और थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना किसी पूर्व विवाद का परिणाम लगती है। पहले भी इस मामले में दो प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में गुरुग्राम जा रही स्लीपर बस पर हमला: हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को कट्टा अड़ाया, फायरिंग कर तोड़े कांच

Chhatarpur, MP

गाड़ी रोक कर दिया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP04-PA-4350 को एक कार और एक बाइक पर सवार बदमाशों ने रात लगभग 11 बजे बीच रास्ते में रोक लिया। तीन युवकों के हाथों में कट्टा और डंडे थे। उन्होंने पहले बस के आगे अपनी गाड़ी खड़ी की, फिर चालक को धमकाते हुए गाली-गलौज की और फायरिंग कर दी।

ड्राइवर ने बताई पुरानी रंजिश की बात

बस चालक विनोद सिंह गोड़ (निवासी ग्वालियर) ने बताया कि हमलावरों ने कहा कि उनका चंबल बस और हिमांशु सिंह तोमर से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने धमकी दी कि “तुम लोग बस चलाना बंद करो, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा।” चालक के अनुसार, इस बस पर पहले भी तीन बार हमले हो चुके हैं, जिनकी शिकायतें की जा चुकी हैं।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

हमले के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह बस को थोड़ी दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रोका गया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन कांच टूटने से कुछ को मामूली खरोंचें आई हैं।

पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम और थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना किसी पूर्व विवाद का परिणाम लगती है। पहले भी इस मामले में दो प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/attack-on-the-sleeper-bus-going-to-gurugram-in-chhatarpur/article-24199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.