क्राइम ब्रांच के एडीसीपी को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, वीडियो कॉल में असली पुलिस देखते ही काटी कॉल

INDORE, MP

इंदौर में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां नकली पुलिसवालों ने एक क्राइम ब्रांच के एडीसीपी को ही डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को क्रेडिट कार्ड बकाया के नाम पर धमकाने गया और वीडियो कॉल पर बयान दर्ज करने को कहा गया। असली पुलिस वर्दी देखते ही ठगों ने फोन काट दिया।

देश के साथ प्रदेश में इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जिसमें ठग, सीबीआई अधिकारी या आरबीआई अधिकारी बनकर कई तरह से लोगों को वीडियो कॉल करके उन्हें धमकाते हैं। फिर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए ठग लेते हैं। ऐसी दर्जनों शिकायतें क्राइम ब्रांच में दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन रविवार के दिन इंदौर शहर हैरान करने वाला वाकया हुआ। नकली पुलिस वालों ने असली पुलिस के को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की। हालांकि असली वर्दी देख बदमाश के होश उड़ गए।
दरअसल यह घटनाक्रम रविवार की दोपहर का है। यहां एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया मीडिया को प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल में एक अनजान नंबर से कॉल आया। जब उन्होंने कॉल उठाया तो सामने वाले ने खुद को किसी बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बोलना बताया। वह कह रहा था कि उनके द्वारा मुंबई में क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था, जिसका एक लाख रु से अधिक का बकाया है। साथ ही वह कार्ड कहीं मिसयूज हो रहा है।

डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश
कस्टमर केयर की इस बात को सुन दंडोतिया ने कहा कि उन्होंने किसी तरह का क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया गया है। इस पर कस्टमर कॉल सेंटर अधिकारी ने दबाव दिया कि वह स्वीकार करें नहीं तो यह कंप्लेंट मुंबई पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी। काफी कुछ बात होने के बाद मुंबई पुलिस को कंप्लेंट ट्रांसफर कर दी गई। कुछ देर तक तो दंडोतिया क्राइम ब्रांच अधिकारी बन दबाव बनाया और उन्हें कहा कि वह 2 घंटे में मुंबई पहुंच जाए नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उसने कहा कि अपना बयान वीडियो कॉल पर स्टेटमेंट नोट करवाएं।

असली पुलिस देख उडे़ होश
एडीसीपी के पास जब वीडियो कॉल आया तो दंडोतिया खुद पुलिस की वर्दी में बैठे थे। वहीं, कॉल करने वाला खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर बता रहा था। जब दंडोतिया ने कहा कि मैं खुद पुलिस ऑफिसर हूं। साथ ही उन्होंने उसे बताया कि उसकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है।

असली पुलिस देखते ही काटी कॉल
जब ठग ने पूछा तुमने इतनी मीडिया को क्यों बुला रखी है तो दंतोड़िया ने कहा कि जिस तरह से आप लोग आम लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। अब नहीं कर पाओगे। आम लोगों को अवेयरनेस के लिए यह पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। यह रिकॉर्डिंग अब जन-जन तक पहुंचेगी। इस दौरान वीडियो कॉल पर बैठे फर्जी पुलिस कमिश्नर में फोन कट कर दिया।
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, वीडियो कॉल में असली पुलिस देखते ही काटी कॉल

INDORE, MP

देश के साथ प्रदेश में इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जिसमें ठग, सीबीआई अधिकारी या आरबीआई अधिकारी बनकर कई तरह से लोगों को वीडियो कॉल करके उन्हें धमकाते हैं। फिर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए ठग लेते हैं। ऐसी दर्जनों शिकायतें क्राइम ब्रांच में दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन रविवार के दिन इंदौर शहर हैरान करने वाला वाकया हुआ। नकली पुलिस वालों ने असली पुलिस के को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की। हालांकि असली वर्दी देख बदमाश के होश उड़ गए।
दरअसल यह घटनाक्रम रविवार की दोपहर का है। यहां एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया मीडिया को प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल में एक अनजान नंबर से कॉल आया। जब उन्होंने कॉल उठाया तो सामने वाले ने खुद को किसी बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बोलना बताया। वह कह रहा था कि उनके द्वारा मुंबई में क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था, जिसका एक लाख रु से अधिक का बकाया है। साथ ही वह कार्ड कहीं मिसयूज हो रहा है।

डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश
कस्टमर केयर की इस बात को सुन दंडोतिया ने कहा कि उन्होंने किसी तरह का क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया गया है। इस पर कस्टमर कॉल सेंटर अधिकारी ने दबाव दिया कि वह स्वीकार करें नहीं तो यह कंप्लेंट मुंबई पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी। काफी कुछ बात होने के बाद मुंबई पुलिस को कंप्लेंट ट्रांसफर कर दी गई। कुछ देर तक तो दंडोतिया क्राइम ब्रांच अधिकारी बन दबाव बनाया और उन्हें कहा कि वह 2 घंटे में मुंबई पहुंच जाए नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उसने कहा कि अपना बयान वीडियो कॉल पर स्टेटमेंट नोट करवाएं।

असली पुलिस देख उडे़ होश
एडीसीपी के पास जब वीडियो कॉल आया तो दंडोतिया खुद पुलिस की वर्दी में बैठे थे। वहीं, कॉल करने वाला खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर बता रहा था। जब दंडोतिया ने कहा कि मैं खुद पुलिस ऑफिसर हूं। साथ ही उन्होंने उसे बताया कि उसकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है।

असली पुलिस देखते ही काटी कॉल
जब ठग ने पूछा तुमने इतनी मीडिया को क्यों बुला रखी है तो दंतोड़िया ने कहा कि जिस तरह से आप लोग आम लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। अब नहीं कर पाओगे। आम लोगों को अवेयरनेस के लिए यह पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। यह रिकॉर्डिंग अब जन-जन तक पहुंचेगी। इस दौरान वीडियो कॉल पर बैठे फर्जी पुलिस कमिश्नर में फोन कट कर दिया।
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/attempt-to-digitally-arrest-crime-branchs-adcp-shocked-after-seeing/article-4123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.