- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दिनदहाड़े नाबालिग के अपहरण की कोशिश, बाइक से कूदकर खुद को बचाया
दिनदहाड़े नाबालिग के अपहरण की कोशिश, बाइक से कूदकर खुद को बचाया
Alirajpur, MP
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश हुई। तीन बदमाशों ने बाजार से उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन जाम में फंसी बाइक से लड़की ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
यह घटना शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो के बाद चर्चा में आई, जिसके आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
बाजार में घसीटकर किया हमला, धारदार हथियार से धमकाया
वारदात बोरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपनी बहन के साथ बाजार गई थी, तभी तीन युवक बाइक से पहुंचे और लड़की को पकड़कर घसीटते हुए बाइक तक ले गए। जब उसकी बहन ने विरोध किया, तो एक युवक ने उसे धारदार हथियार दिखाकर धमकाया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन
शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी लड़की को जबरन बाइक पर बैठाते नजर आए। वीडियो में यह भी दिखा कि लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की।
बाइक से कूदकर भीड़ में छिपी, ऐसे बची नाबालिग
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाइक आगे जाकर जाम में फंस गई थी। उसने मौका देखकर छलांग लगा दी और भीड़ में छिप गई। इस बीच बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने डर के कारण पहले परिजनों से बताया, लेकिन शिकायत नहीं की।
पुलिस के मुताबिक धार जिले के हैं आरोपी
थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि तीनों आरोपी धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए