- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भांजे की फीस के लिए अपराध का रास्ता: जबलपुर में मौसी ने किया एटीएम लूटने का प्रयास
भांजे की फीस के लिए अपराध का रास्ता: जबलपुर में मौसी ने किया एटीएम लूटने का प्रयास
Jabalpur, MP
शिक्षा की फीस भरने की मजबूरी ने एक महिला को अपराध के रास्ते पर धकेल दिया। 25 वर्षीय भारती मेहरा ने अपने 15 वर्षीय भांजे की स्कूल फीस चुकाने के लिए एटीएम लूटने का प्रयास किया।
लेकिन नाकाम रहने पर उसने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ही तोड़कर साथ ले जाने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि संजीवनी नगर स्थित एसबीआई एटीएम को दो दिन पहले तोड़ने की कोशिश की गई थी। बैंक मैनेजर की शिकायत पर डीवीआर फुटेज खंगालने के बाद महिला और नाबालिग भांजे को हिरासत में ले लिया गया।
यूट्यूब से सीखा लूट का तरीका
जांच में सामने आया कि आरोपी भारती ने यूट्यूब पर एटीएम तोड़ने के तरीके देखे और फिर भांजे के साथ योजना बनाई। देर रात दोनों एटीएम बूथ पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पारिवारिक हालात ने बढ़ाई मुश्किलें
नाबालिग का पिता कई साल पहले गुजर चुका है और मां अलग रहती है। वह अपने नाना-नानी के साथ रहता है। परिवार मजदूरी कर किसी तरह गुजारा कर रहा है। फीस जमा न होने पर स्कूल से नाम काटे जाने की बात सुनकर मौसी ने यह कदम उठाया।
मौसी का बयान
गिरफ्तारी के बाद भारती ने स्वीकार किया कि उसने गलत किया। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा—
"भांजे का नाम स्कूल से कटने वाला था। बहुत कोशिश की कि कहीं से पैसे मिल जाएं लेकिन असफल रही। मजबूरी में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया।"
फिलहाल पुलिस ने मौसी और नाबालिग भांजे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए