'औरंगजेब एक क्रूर मुगल शासक था', अबू आजमी को अर्चना चिटनिस की दो टूक

BHOPAL, MP

महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य अबू आजमी के औरंगजेब की तारीफ वाले बयान पर भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने विधानसभा में चर्चा की.

मुगल शासक औरंगजेब को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की टिप्पणी के बाद इस मुद्दे पर जारी राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने मंगलवार को औरंगजेब को क्रूर शासक बताया.

मुगल शासक औरंगजेब क्रूर था

अर्चना चिटनिस ने कहा, "मैं इतना कहना चाहती हूं कि मुगल शासक औरंगजेब क्रूर था. जो अपने पिता-भाइयों का न हुआ." औरंगजेब की कब्र हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि "हमें देश के लिए बलिदान होने वाले महापुरुषों के इतिहास को पढ़ना चाहिए. हमारी युवा पीढ़ी को मालूम हो कि छत्रपति संभाजी महाराज ने प्राण त्याग दिए, लेकिन मुगलों के आगे झुके नहीं."

भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आज ही के दिन भीमा नदी के पास उन्हें 40 दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया, प्रताड़ित किया गया, उनकी आंखें फोड़ दी गईं, नाखून निकाले गए और उनके शरीर पर वार किए गए. उनके अवशेषों को नदी में बिखेर दिया गया ताकि उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ न किया जा सके. वहां के वनवासियों ने उनके अवशेष को एकत्रित कर अंतिम संस्कार किया था. हमें ऐसे वीर महापुरुष के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है.

'संभाजी महाराज ने न धर्म बदला, न स्वाभिमान छोड़ा'

अर्चना चिटनिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अखंड साहस, अटूट स्वाभिमान, औरंगजेब ने अत्याचारों की हर सीमा लांघ दी, असहनीय यातनाएं दीं, परंतु संभाजी महाराज ने न धर्म बदला, न स्वाभिमान छोड़ा, बल्कि अपने अंतिम क्षण तक हिंदवी स्वराज्य की रक्षा के लिए अडिग रहे. ऐसे अमर बलिदानी को कोटि-कोटि नमन."

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए यह मानने से इनकार कर दिया था कि वह एक क्रूर शासक था. उन्होंने उसे हिन्दुओं के मंदिरों का संरक्षण करने वाला बताया. उनके इस बयान पर जमकर सियासत हुई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'औरंगजेब एक क्रूर मुगल शासक था', अबू आजमी को अर्चना चिटनिस की दो टूक

BHOPAL, MP

मुगल शासक औरंगजेब को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की टिप्पणी के बाद इस मुद्दे पर जारी राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने मंगलवार को औरंगजेब को क्रूर शासक बताया.

मुगल शासक औरंगजेब क्रूर था

अर्चना चिटनिस ने कहा, "मैं इतना कहना चाहती हूं कि मुगल शासक औरंगजेब क्रूर था. जो अपने पिता-भाइयों का न हुआ." औरंगजेब की कब्र हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि "हमें देश के लिए बलिदान होने वाले महापुरुषों के इतिहास को पढ़ना चाहिए. हमारी युवा पीढ़ी को मालूम हो कि छत्रपति संभाजी महाराज ने प्राण त्याग दिए, लेकिन मुगलों के आगे झुके नहीं."

भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आज ही के दिन भीमा नदी के पास उन्हें 40 दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया, प्रताड़ित किया गया, उनकी आंखें फोड़ दी गईं, नाखून निकाले गए और उनके शरीर पर वार किए गए. उनके अवशेषों को नदी में बिखेर दिया गया ताकि उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ न किया जा सके. वहां के वनवासियों ने उनके अवशेष को एकत्रित कर अंतिम संस्कार किया था. हमें ऐसे वीर महापुरुष के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है.

'संभाजी महाराज ने न धर्म बदला, न स्वाभिमान छोड़ा'

अर्चना चिटनिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अखंड साहस, अटूट स्वाभिमान, औरंगजेब ने अत्याचारों की हर सीमा लांघ दी, असहनीय यातनाएं दीं, परंतु संभाजी महाराज ने न धर्म बदला, न स्वाभिमान छोड़ा, बल्कि अपने अंतिम क्षण तक हिंदवी स्वराज्य की रक्षा के लिए अडिग रहे. ऐसे अमर बलिदानी को कोटि-कोटि नमन."

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए यह मानने से इनकार कर दिया था कि वह एक क्रूर शासक था. उन्होंने उसे हिन्दुओं के मंदिरों का संरक्षण करने वाला बताया. उनके इस बयान पर जमकर सियासत हुई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/aurangzeb-was-a-cruel-mughal-ruler-of-archana-chitnis-to/article-13583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.