- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बाबा ने भक्तों को दिए दर्शन, गर्भगृह में हुआ एकादश एकादशनी रुद्र पाठ
बाबा ने भक्तों को दिए दर्शन, गर्भगृह में हुआ एकादश एकादशनी रुद्र पाठ
Ujjain, MP
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती का आयोजन किया गया। पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक श्रृंगार किया गया। विशेष पूजन और एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक 11 ब्राह्मणों द्वारा गर्भगृह में किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
बाबा ने भक्तों को दिए दर्शन, गर्भगृह में हुआ एकादश एकादशनी रुद्र पाठ
Ujjain, MP
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक स्वरूप मे शृंगार किया गया। आज एकादश एकादशनी रुद्र पाठ हुआ फिर भस्म आरती मे चारों और जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हुई। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में आज परंपरानुसार विशेष पूजन-अभिषेक और एकादश एकादशीनी रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें 11 ब्राह्मणों ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक किया।
सोने का शिवलिंग पैंडल और मंगलसूत्र भेंट किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से पधारी कनुप्रिया अत्रे द्वारा पुरोहित विपुल चतुर्वेदी और पीयूष चतुर्वेदी की प्रेरणा से एक सोने का रत्नजड़ित शिवलिंग पैडल सहित मंगलसूत्र पार्वती माता को भेंट किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उमेश पंड्या द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।
