भांग-चंदन से सजे बाबा महाकाल, भोर में हुआ दिव्य पंचामृत अभिषेक

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में गुरुवार तड़के आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और परंपरागत विधि-विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का भांग, चंदन और पुष्पों से दिव्य श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा गर्भगृह शिवमय वातावरण में डूब गया।

जलाभिषेक से पंचामृत तक, मंत्रों से गूंज उठा गर्भगृह

कपाट खुलते ही पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का शुद्ध जल से अभिषेक हुआ।
फिर दूध, दही, घी, मधु और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत स्नान कराया गया। अभिषेक के दौरान पूरे गर्भगृह में वैदिक मंत्रों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे।

मस्तक पर चंद्र, भांग-चंदन से हुआ अलौकिक श्रृंगार

अभिषेक के पश्चात बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र अर्पित किया गया और भांग व चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुगंधित पुष्पों से भगवान का अलंकरण किया गया, जिससे ज्योतिर्लिंग का स्वरूप अत्यंत मनोहारी दिखाई दिया।

भस्म आरती का दिव्य क्षण

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर परंपरा अनुसार भस्म रमाई गई। भस्म आरती के उपरांत बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और पुष्पहार अर्पित किए गए। आभूषणों से सुसज्जित भगवान महाकाल का यह अलौकिक रूप श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By दैनिक जागरण

भांग-चंदन से सजे बाबा महाकाल, भोर में हुआ दिव्य पंचामृत अभिषेक

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में गुरुवार तड़के आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और परंपरागत विधि-विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का भांग, चंदन और पुष्पों से दिव्य श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा गर्भगृह शिवमय वातावरण में डूब गया।

जलाभिषेक से पंचामृत तक, मंत्रों से गूंज उठा गर्भगृह

कपाट खुलते ही पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का शुद्ध जल से अभिषेक हुआ।
फिर दूध, दही, घी, मधु और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत स्नान कराया गया। अभिषेक के दौरान पूरे गर्भगृह में वैदिक मंत्रों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे।

मस्तक पर चंद्र, भांग-चंदन से हुआ अलौकिक श्रृंगार

अभिषेक के पश्चात बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र अर्पित किया गया और भांग व चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुगंधित पुष्पों से भगवान का अलंकरण किया गया, जिससे ज्योतिर्लिंग का स्वरूप अत्यंत मनोहारी दिखाई दिया।

भस्म आरती का दिव्य क्षण

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर परंपरा अनुसार भस्म रमाई गई। भस्म आरती के उपरांत बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और पुष्पहार अर्पित किए गए। आभूषणों से सुसज्जित भगवान महाकाल का यह अलौकिक रूप श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-adorned-with-hemp-and-sandalwood-and-divine-panchamrit/article-42394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.