त्रिपुंड और आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, अलसुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ujjain, MP

बुधवार की अलसुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर महाकाल की भस्म आरती अद्भुत और दिव्य वातावरण में संपन्न हुई।

kaalसुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही आरंभ हुई आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया।

भस्म आरती से पूर्व भगवान महाकाल का पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद पंचामृत — दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विशेष अभिषेक पूजन किया गया। अभिषेक के उपरांत बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया जिसमें त्रिपुंड, चंदन और भस्म के साथ उनके मस्तक को सजाया गया।

बाबा को रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। सुगंधित पुष्पों से बनी माला और ड्रायफ्रूट से सजे श्रृंगार ने बाबा के रूप को अत्यंत मनोहारी बना दिया। श्रृंगार के पश्चात भगवान को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

इस पावन अवसर पर भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकीं और बाबा महाकाल की जयघोष के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। श्रद्धालुओं ने यह अवसर पुण्यदायी मानते हुए आरती में भाग लिया और स्वयं को धन्य समझा।

भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस धार्मिक अनुष्ठान को और भी भव्य बना दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By दैनिक जागरण

त्रिपुंड और आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, अलसुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ujjain, MP

kaalसुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही आरंभ हुई आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया।

भस्म आरती से पूर्व भगवान महाकाल का पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद पंचामृत — दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विशेष अभिषेक पूजन किया गया। अभिषेक के उपरांत बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया जिसमें त्रिपुंड, चंदन और भस्म के साथ उनके मस्तक को सजाया गया।

बाबा को रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। सुगंधित पुष्पों से बनी माला और ड्रायफ्रूट से सजे श्रृंगार ने बाबा के रूप को अत्यंत मनोहारी बना दिया। श्रृंगार के पश्चात भगवान को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

इस पावन अवसर पर भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकीं और बाबा महाकाल की जयघोष के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। श्रद्धालुओं ने यह अवसर पुण्यदायी मानते हुए आरती में भाग लिया और स्वयं को धन्य समझा।

भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस धार्मिक अनुष्ठान को और भी भव्य बना दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-alsubah-adorned-with-tripund-and-jewelery/article-22368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.