गणेश रूप में दर्शन दिए बाबा महाकाल, 4 जून की अलसुबह भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Dharm Desk

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार 4 जून को ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के अवसर पर अलसुबह भस्म आरती में दिव्य और भव्य दर्शन हुए। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के कपाट प्रातः 4 बजे खोले गए, जिसके बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार और अभिषेक पूजन संपन्न हुआ।

पंचामृत से हुआ अभिषेक, भोग में फल-मिष्ठान

सुबह की आरती से पहले भगवान महाकाल का जल से शुद्धिकरण कर पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस—से विधिवत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान को भस्म अर्पित की गई। श्रृंगार के दौरान बाबा को रजत शेषनाग मुकुट, रुद्राक्ष की माला और गुलाब पुष्पों की सुंदर माला पहनाई गई।

बाबा को आज गणेश रूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उनका मुख-मंडल गणपति स्वरूप में सुसज्जित दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा।

मंदिर परिसर गूंजा "जय श्री महाकाल" के जयघोष से

सैकड़ों श्रद्धालु अलसुबह ही मंदिर पहुंच गए थे, जिन्होंने भस्म आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। नंदी महाराज के कान में भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं कही और बाबा महाकाल के जयकारों से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा।

श्रद्धा और भक्ति के इस महासंगम को देश-विदेश से लाइव देखा गया, जिससे दूर बैठे भक्तों ने भी भगवान महाकाल के भस्म आरती और गणेश रूपी दर्शन का लाभ उठाया।

kaal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गणेश रूप में दर्शन दिए बाबा महाकाल, 4 जून की अलसुबह भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Dharm Desk

पंचामृत से हुआ अभिषेक, भोग में फल-मिष्ठान

सुबह की आरती से पहले भगवान महाकाल का जल से शुद्धिकरण कर पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस—से विधिवत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान को भस्म अर्पित की गई। श्रृंगार के दौरान बाबा को रजत शेषनाग मुकुट, रुद्राक्ष की माला और गुलाब पुष्पों की सुंदर माला पहनाई गई।

बाबा को आज गणेश रूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उनका मुख-मंडल गणपति स्वरूप में सुसज्जित दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा।

मंदिर परिसर गूंजा "जय श्री महाकाल" के जयघोष से

सैकड़ों श्रद्धालु अलसुबह ही मंदिर पहुंच गए थे, जिन्होंने भस्म आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। नंदी महाराज के कान में भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं कही और बाबा महाकाल के जयकारों से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा।

श्रद्धा और भक्ति के इस महासंगम को देश-विदेश से लाइव देखा गया, जिससे दूर बैठे भक्तों ने भी भगवान महाकाल के भस्म आरती और गणेश रूपी दर्शन का लाभ उठाया।

kaal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-appeared-in-the-form-of-ganesh-on-the/article-23123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.