भांग-चंदन और आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, गणेश रूप में हुए अलौकिक दर्शन

Ujjain, MP

उज्जैन के विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्ति और श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा।

पंचामृत से अभिषेक, फिर भव्य गणेश रूप श्रृंगार

पुजारियों ने सबसे पहले गंगाजल से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से भगवान गणेश जी के स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर बाबा को सजाया गया।

महाकाल को भस्म अर्पित की गई, जो उज्जैन की विशिष्ट और दिव्य परंपरा का प्रतीक है। बाबा ने रजत से बने शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की फूलमालाएं धारण कीं। श्रद्धालुओं ने बाबा को फलों और मिष्ठान्नों का भोग अर्पित किया।

MAHAKAL (2)

सुबह की भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजा “जय महाकाल”

भोर की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा महाकाल के गणेश रूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में मनोकामनाएं फूंकी, यह मान्यता है कि नंदी के कान में कही गई प्रार्थना सीधी बाबा महाकाल तक पहुंचती है।

मंदिर परिसर में श्रद्धालु "जय श्री महाकाल" के जयकारों के साथ झूमते दिखाई दिए। चारों ओर भक्ति की ऐसी महक फैली कि हर कोई आत्मविभोर हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भांग-चंदन और आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, गणेश रूप में हुए अलौकिक दर्शन

Ujjain, MP

पंचामृत से अभिषेक, फिर भव्य गणेश रूप श्रृंगार

पुजारियों ने सबसे पहले गंगाजल से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से भगवान गणेश जी के स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर बाबा को सजाया गया।

महाकाल को भस्म अर्पित की गई, जो उज्जैन की विशिष्ट और दिव्य परंपरा का प्रतीक है। बाबा ने रजत से बने शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की फूलमालाएं धारण कीं। श्रद्धालुओं ने बाबा को फलों और मिष्ठान्नों का भोग अर्पित किया।

MAHAKAL (2)

सुबह की भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजा “जय महाकाल”

भोर की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा महाकाल के गणेश रूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में मनोकामनाएं फूंकी, यह मान्यता है कि नंदी के कान में कही गई प्रार्थना सीधी बाबा महाकाल तक पहुंचती है।

मंदिर परिसर में श्रद्धालु "जय श्री महाकाल" के जयकारों के साथ झूमते दिखाई दिए। चारों ओर भक्ति की ऐसी महक फैली कि हर कोई आत्मविभोर हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-darshan-adorned-with-cannabis-and-jewelery-was-a/article-17829

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.