- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सोमवती अमावस्या पर भस्म से शृंगार कर सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया चंद्र और त्रिपुंड
सोमवती अमावस्या पर भस्म से शृंगार कर सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया चंद्र और त्रिपुंड
Ujjain, MP
By दैनिक जागरण
On
पौष अमावस्या के पावन अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। भगवान का भांग से विशेष शृंगार किया गया। उत्तर प्रदेश के भक्त ने भगवान को चांदी का मुकुट, कुंडल और किरण भेंट किए।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024
By दैनिक जागरण
सोमवती अमावस्या पर भस्म से शृंगार कर सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया चंद्र और त्रिपुंड
Ujjain, MP
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे जागे जिसके बाद बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक स्वरूप में शृंगार किया गया। आज अमावस्या पर भस्म आरती में चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हुई। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया.
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार किया गया। उसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार देख सभी अभिभूत हो गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को उत्तर प्रदेश के नोयडा से पधारे जितेंद्र विशाल ठाकुर द्वारा पुजारी प्रदीप गुरु शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 2 नग कुंडल व 1 नग किरण भेट किया। सभी का कुल वजन लगभग 1862.200 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया। जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। इस दौरान अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-decorated-with-ashes-on-somvati-amavasya-chandra-and/article-6616
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By
Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By
Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By
Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By
Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
