वैष्णव तिलक लगाकर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में किया ऐसा श्रृंगार

Ujjain, MP

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा और दर्शन के लिए यहां आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाबा महाकाल के दर्शन से व्यक्ति का जीवन-मृत्यु का चक्र समाप्त हो जाता है।

आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक लगाकर फूलों की माला से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल ने भक्तों को दर्शन देने के लिए जागरण किया, जिसके बाद भस्मारती विधिवत धूमधाम से सम्पन्न हुई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की अनुमति लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक और केसर युक्त जल अर्पण किया गया। आज बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें वैष्णव तिलक लगाया गया और गुलाब की माला पहनाई गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार रूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया।
 
दर्शन से जीवन-मृत्यु का चक्र समाप्त
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा और दर्शन के लिए यहां आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाबा महाकाल के दर्शन से व्यक्ति का जीवन-मृत्यु का चक्र समाप्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2024 By दैनिक जागरण

वैष्णव तिलक लगाकर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में किया ऐसा श्रृंगार

Ujjain, MP

आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक लगाकर फूलों की माला से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल ने भक्तों को दर्शन देने के लिए जागरण किया, जिसके बाद भस्मारती विधिवत धूमधाम से सम्पन्न हुई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की अनुमति लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक और केसर युक्त जल अर्पण किया गया। आज बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें वैष्णव तिलक लगाया गया और गुलाब की माला पहनाई गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार रूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया।
 
दर्शन से जीवन-मृत्यु का चक्र समाप्त
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा और दर्शन के लिए यहां आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाबा महाकाल के दर्शन से व्यक्ति का जीवन-मृत्यु का चक्र समाप्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-dressed-in-the-form-of-shri-ganesh-by/article-1499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.