भस्मारती में निराले स्वरूप में सजे बाबा महाकाल

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार पर आज बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज यानी रविवार सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट व पूजन सामग्री से आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का मुकुट लगाकर शृंगार किया गया। साथ ही आज बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य की आकृति भी बनाई गई, जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार पर बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल के शीश पर सूर्य लगाया गया, जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार हुआ, जिसे सब देखते ही रह गए।

बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने दिया महाकालेश्वर भगवान को प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण
उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। पूजन पुजारी संजय शर्मा, पुजारी अर्पित शर्मा आदि ने सम्पन्न करवाया। साथ ही मंत्री द्वारा मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन संगम स्थल प्रयागराज में 13 जनवरी 26 फरवरी 2025 तक होने वाले महाकुंभ महापर्व में श्री महाकालेश्वर भगवान आमंत्रित किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा मंत्रियों का सम्मान भी किया गया।

सवा तीन किलो का रजत मुकुट बाबा को अर्पित किया, एक लाख का भी आया दान
साल के अंतिम महीने में महाकाल मंदिर में भक्त लाखों का सामान दान कर रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई से आए अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से तीन किलो 250 ग्राम का एक छत्र दान किया है। लाखों रुपये की कीमत का क्षत्र काशी नक्काशी दार होकर काफी सुंदर है। भगवान को चढ़ाने के बाद इसकी विधिवत रसीद देकर सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, मीडिया समन्वयक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया दुपट्टा प्रसाद देकर सम्मानित किया। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर में आज पंजाब मोहाली के दानदाता ललित कुमार गोयल ने महाकाल मंदिर के दर्शन व्यवस्था से प्रसन्न होकर राजेश व्यास पुरोहित की प्रेरणा से एक लाख रुपये नकद राशि दान की। मंदिर की व्यवस्था अनुसार नंदी हाल प्रभारी शुभम गोड, जितेंद्र सिंह पवार ने दान दाता प्रसाद दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया।

भस्मारती में औचक निरीक्षण करने पहुंचे सांसद
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भस्मार्ती की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया औ सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया।सांसद फिरोजिया ने भस्मार्ती की प्रवेश व्यवस्था को देखने के साथ-साथ चलित भस्मार्ती के श्रद्धालुओं से की मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं से चर्चा की व उनसे भी अभिमत प्राप्त किए। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था से संतुष्ट थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भस्मारती में निराले स्वरूप में सजे बाबा महाकाल

Ujjain, MP

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज यानी रविवार सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट व पूजन सामग्री से आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का मुकुट लगाकर शृंगार किया गया। साथ ही आज बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य की आकृति भी बनाई गई, जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार पर बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल के शीश पर सूर्य लगाया गया, जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार हुआ, जिसे सब देखते ही रह गए।

बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने दिया महाकालेश्वर भगवान को प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण
उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। पूजन पुजारी संजय शर्मा, पुजारी अर्पित शर्मा आदि ने सम्पन्न करवाया। साथ ही मंत्री द्वारा मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन संगम स्थल प्रयागराज में 13 जनवरी 26 फरवरी 2025 तक होने वाले महाकुंभ महापर्व में श्री महाकालेश्वर भगवान आमंत्रित किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा मंत्रियों का सम्मान भी किया गया।

सवा तीन किलो का रजत मुकुट बाबा को अर्पित किया, एक लाख का भी आया दान
साल के अंतिम महीने में महाकाल मंदिर में भक्त लाखों का सामान दान कर रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई से आए अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से तीन किलो 250 ग्राम का एक छत्र दान किया है। लाखों रुपये की कीमत का क्षत्र काशी नक्काशी दार होकर काफी सुंदर है। भगवान को चढ़ाने के बाद इसकी विधिवत रसीद देकर सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, मीडिया समन्वयक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया दुपट्टा प्रसाद देकर सम्मानित किया। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर में आज पंजाब मोहाली के दानदाता ललित कुमार गोयल ने महाकाल मंदिर के दर्शन व्यवस्था से प्रसन्न होकर राजेश व्यास पुरोहित की प्रेरणा से एक लाख रुपये नकद राशि दान की। मंदिर की व्यवस्था अनुसार नंदी हाल प्रभारी शुभम गोड, जितेंद्र सिंह पवार ने दान दाता प्रसाद दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया।

भस्मारती में औचक निरीक्षण करने पहुंचे सांसद
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भस्मार्ती की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया औ सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया।सांसद फिरोजिया ने भस्मार्ती की प्रवेश व्यवस्था को देखने के साथ-साथ चलित भस्मार्ती के श्रद्धालुओं से की मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं से चर्चा की व उनसे भी अभिमत प्राप्त किए। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्था से संतुष्ट थे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-dressed-in-unique-form-in-bhasmarti/article-5504

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.