- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोगरे की विशाल माला और रजत मुकुट से सजा बाबा महाकालेश्वर, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
मोगरे की विशाल माला और रजत मुकुट से सजा बाबा महाकालेश्वर, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
UJJAIN, MP
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि पर सोमवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य और अलौकिक श्रृंगार दर्शन का आयोजन हुआ।
सुबह 3 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में जलाभिषेक से दिन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस का उपयोग हुआ।
मोगरे की महक से महक उठा गर्भगृह
आज बाबा महाकाल को मोगरे के फूलों की विशाल माला अर्पित की गई, जिसकी सुगंध से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। साथ ही ॐ और त्रिपुंड का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को भस्म चढ़ाई गई और शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। सुगंधित पुष्पों से बनी हार और ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार भी किया गया।
भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अलसुबह हुई भस्म आरती में देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए